संजीव कुमार पाण्डेय:- भारतीय लिबरल पार्टी के संजीव कुमार पाण्डेय ने बीजेपी के मनोज तिवारी और INDI एलायंस के कन्हैया कुमार को संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है।[NewsGram] 
दिल्ली

BLP के संजीव कुमार पाण्डेय ने दी मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार को खुली चुनौती

भारतीय लिबरल पार्टी के संजीव कुमार पाण्डेय ने बीजेपी के मनोज तिवारी और INDI एलायंस के कन्हैया कुमार को संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

संजीव कुमार पाण्डेय:- भारतीय लिबरल पार्टी के संजीव कुमार पाण्डेय ने बीजेपी के मनोज तिवारी और INDI एलायंस के कन्हैया कुमार को संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है। संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि यदि मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार ने उनके सभी सवालों के जवाब दे दिए तो वह अपनी राजनीतिक अभियान को समाप्त करने को तैयार हैं।"

यहां बता दें कि संजीव कुमार पाण्डेय, मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार तीनों ही उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी हैं। संजीव कुमार पाण्डेय पिछले कई महीनों से उत्तर पूर्वी दिल्ली के विभिन्न विधान सभाओं में घूम रहे हैं और वहां के लोगों से संवाद कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के कारण लोगों के बीच व्याप्त निराशा को देखकर संजीव कुमार पाण्डेय ने यह कदम उठाया है। दिल्ली में व्याप्त भ्रष्टाचार, कूड़ा-करकट, प्रदूषण, कुशासन, पानी की समस्या इत्यादि को देखते हुए संजीव कुमार पांडेय ने मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार को मंच पर आकर संवाद करने के लिए खुली चुनौती दी है।

इस संवाद में संजीव कुमार पाण्डेय दिल्ली की जनता की तरफ से अन्य दोनों ही प्रत्याशियों से सवाल करेंगे। भारतीय लिबरल पार्टी के यशस्वी प्रत्याशी संजीव कुमार पाण्डेय इन दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली के विधान सभाओं में पद यात्रा निकाल रहे हैं और लोगों से उनकी समस्याओं पर संवाद कर रहे हैं।

'थामा' की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, 'एक दीवाने की दीवानियत' की कमाई भी जारी

'पूरो' हमेशा मेरे दिल में रहेगी, 'पिंजर' के 22 साल पूरे होने पर उर्मिला मातोंडकर ने याद किए पुराने दिन

जितना असली बनो, उतने अकेले हो जाते हो: गीता का गहरा संदेश

लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने से सूज जाते हैं पैर? अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके, मिलेगा तुरंत आराम

छठ पर्व में क्यों होता है केले के पत्ते और आम की लकड़ी का इस्तेमाल? जानें आध्यात्मिक महत्व