भारतीय लिबरल पार्टी: भारतीय लिबरल पार्टी (बी.एल.पी) ने संसद के सामने से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने के विरोध में जंतर मंतर पर 9 अगस्त, 2024 को हुए प्रदर्शन में भाग लिया। [Newsram] 
दिल्ली

भारतीय लिबरल पार्टी (बी.एल.पी) ने संसद के सामने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को हटाने के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया प्रदर्शन

भारतीय लिबरल पार्टी (बी.एल.पी) ने संसद के सामने से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने के विरोध में जंतर मंतर पर 9 अगस्त, 2024 को हुए प्रदर्शन में भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने जंतर मंतर पर इकट्ठा होकर दलित समुदाय कीभावनाओं की अनदेखी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।

न्यूज़ग्राम डेस्क

भारतीय लिबरल पार्टी (बी.एल.पी) ने संसद के सामने से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने के विरोध में जंतर मंतर पर 9 अगस्त, 2024 को हुए प्रदर्शन में भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने जंतर मंतर पर इकट्ठा होकर दलित समुदाय कीभावनाओं की अनदेखी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। बी.एल.पी के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने पार्टी महासचिव, अकबर खान राणा, और पार्टी अन्य सदस्यों के साथ धरने में मौजूद रहे। बी.एल.पी के कार्यकर्ता और वालंटियर्स बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और संसद के सामने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की संसद में पुनर्स्थापना की मांग की।

बड़ी संख्या में लोगों ने जंतर मंतर पर इकट्ठा होकर दलित समुदाय कीभावनाओं की अनदेखी के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। [Newsgram]

बी.एल.पी के अध्यक्ष, डॉ. रायज़ादा ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को संसद से हटाने के फैसले को बाबा साहेब की छवि को मिटाने का एक प्रयास बताया। डॉ. रायज़ादा ने कहा, "डॉ. अंबेडकर भारत के संविधान के निर्माता हैं। उन्होंने दलित समुदाय के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। यह बाबा साहेब की विरासत को मिटाने का प्रयास है।" पार्टी अध्यक्ष ने प्रदर्शन में उपस्थित अन्य संगठनों की भावना से सहमती व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को संसद में पुनः स्थापित किया जाना चाहिए।

बी.एल.पी के अध्यक्ष, डॉ. रायज़ादा ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को संसद से हटाने के फैसले को बाबा साहेब की छवि को मिटाने का एक प्रयास बताया। [Newsgram]

पार्टी अध्यक्ष ने कहा,"ओम बिड़ला (लोकसभा स्पीकर) ने बहुत ही गुप्त तरीके से बाबा साहेब की प्रतिमा को हटाने का निर्णय लिया। इससे दलित समुदाय को बहुत पीढ़ा पहुंची है। बी.एल.पी मांग करती है कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को संसद भवन के सामने पुनः स्थापित किया जाए।" बी.एल.पी महासचिव अकबर खान राणा ने भी अपनी बात साझा करते हुए कि इस गलती को ठीक करने का केवल एक तरीका है - बाबा साहेब की प्रतिमा को संसद में फिर से स्थापित करना।

बी.एल.पी मांग करती है कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को संसद भवन के सामने पुनः स्थापित किया जाए।" [Newsgram]

भारतीय लिबरल पार्टी (बी.एल.पी) दिल्ली राज्य में सामाजिक न्याय को वास्तविकता बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बीएलपी दिल्ली राज्य को पहला दलित मुख्यमंत्री देगी। बी.एल.पी आगामी 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग लेने के लिए तैयार है और भ्रष्टाचार को समाप्त करने और सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने के लिए तत्पर है।

बी.एल.पी आगामी 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग लेने के लिए तैयार है [Newsgram]

Follow us on; X (Twitter) : https://x.com/joinblp

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी