दिल्ली में हजारों बच्चे मिलकर बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा
दिल्ली में हजारों बच्चे मिलकर बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा CM Arvind Kejriwal (IANS)
दिल्ली

दिल्ली में हजारों बच्चे मिलकर बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

न्यूज़ग्राम डेस्क

चार अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे इकट्ठे होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। इसके लिए दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के छात्र तैयारी में जुटे हैं। हजारों छात्रों द्वारा बनाए जाने वाला यह तिरंगा एक नए रिकॉर्ड के तौर पर भी दर्ज किया जा सकता है। यह आयोजन दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जहां 4 अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे एकत्र होकर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे, वहीं हम 130 करोड़ भारतवासी भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 सालों में कई देश हमसे आगे निकल गए, हम पीछे क्यों रह गए। अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा। इसलिए आइए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्रण लें कि हम 130 करोड़ भारतवासी एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था। अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को कहा कि पूरा देश आजादी के 75 वर्ष बना रहा है। हर भारतवासी देश भक्ति में डूबा है। 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों- हजार बच्चे इकट्ठे होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे और उस दिन संकल्प लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, अब भारत थमेगा नहीं, अब हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन 75 साल में कई देश हम से आगे निकल गए। हम पीछे क्यों रह गए। हम किसी से कम तो नहीं है। भगवान ने हमको सब कुछ दिया है। नदियां, पहाड़, खनिज पदार्थ, जड़ी बूटियां, फसलें, समुद्र सब कुछ भगवान ने दिया है। भारत के लोग दुनिया में सबसे बुद्धिमान हैं और सबसे मेहनती हैं। फिर भी हम पीछे क्यों रह गए हैं। अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा।

CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब देश के 130 करोड़ लोगों को जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। आइए, आजादी के 75वें वर्ष में हम प्राण लें कि हम भारत के 130 करोड़ लोग एक साथ मिलकर, एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। कुछ लोग पूछते हैं कि कैन इंडिया लीड द वेल, क्यों नहीं। आपको क्या लगता है। क्यों नहीं भारत विश्व का नंबर वन बन सकता है। लेकिन इसके लिए आपको काम करना पड़ेगा। भारत के 130 करोड़ लोगों को साथ आना होगा। व्यापारी, किसान, उद्योगपति, मजदूर, नौकरी पेशा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सबको साथ आना होगा। 75 साल पहले जब सारा देश इकट्ठा हुआ था, तो हमने अंग्रेजों को भगा दिया था अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूरा देश आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। 4 अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। अब हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इंडिया को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे।

(आईएएनएस/AV)

शाकाहारी जानवर ऊंट को क्यों खिलाया जाता है जिंदा सांप?

बुंदेलखंड की अनोखी परंपरा, अक्षय तृतीया के दिन गुड्डा गुड़िया का करवाते है विवाह

कब है 'गंगा सप्तमी’? मां गंगा के कृपा से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव होगा कम

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण हुआ समाप्त, जानिए 2019 के मुकाबले कैसा रहा मतदान प्रतिशत?

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को बैंक के तरफ से जारी किया गया अलर्ट, बंद हो सकता है ये अकाउंट