Gujarat में लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार(IANS)

 

Gujarat

गुजरात

Gujarat में लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

गुजरात पुलिस(Gujarat Police) ने लड़कियों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी:  गुजरात पुलिस(Gujarat Police) ने लड़कियों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार लोगों की पहचान अशोक पटेल, उनकी पत्नी रेणुका पटेल, रूपल मैकवान, मोतीभाई सेनमा, अमुतजी ठाकोर, चेहरसिंह सोलंकी और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

कनभा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर जयेश कलोत्रा ने आईएएनएस को बताया, "कुछ और लोग भी रडार पर हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं।"

यह गिरोह पैसे कमाने के लिए राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लड़कियों का अपहरण करते थे, उनके साथ दुष्कर्म करते और अंतत: शादी के लिए पुरुषों के हाथों बेच देते थे।

गिरोह के सदस्य लड़कियों को 2 से 2.5 लाख रुपये में बेच देते थे।

पुलिस उस लड़की की पहचान करने और उसे खोजने में सफल रही, जिसे अशोक पटेल ने अहमदाबाद से अगवा किया था।



लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म गया और दो से अधिक पुरुषों से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने कहा कि अशोक की पत्नी रेणुका अपने पति की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती थी।

सब-इंस्पेक्टर कलोत्रा ने कहा, "लगभग 8-9 युवा लड़कियां मानव तस्करी के रैकेट में फंसी हुई थीं, जिनमें से कनभा की लड़की की उम्र लगभग 14 साल है। अशोक ने उसे दो दिनों तक पीटा और उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया।"

कलोत्रा ने कहा, "पीड़िता कनभा गांव की रहने वाली है। इस नाबालिग लड़की के परिवार से अशोक और रेणुका के मधुर संबंध थे। इस वजह से वह अक्सर उसी गांव में रहने वाले अशोक के घर आती-जाती रहती थी।"

उन्होंने कहा कि आरोपियों की गतिविधि थी गरीब परिवारों की लड़कियों की तलाश करना, उनके साथ दुष्कर्म करना, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना और अंतत: उन्हें बेच देना।

--आईएएनएस/VS

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपी है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी