ओडिशा के मुख्य सचिव नियुक्त हुए प्रदीप कुमार जेना (ians)

 

1989 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी

ओडिशा

ओडिशा के मुख्य सचिव नियुक्त हुए प्रदीप कुमार जेना

जेना इस समय विकास आयुक्त, विशेष राहत आयुक्त और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एमडी के रूप में कार्यरत हैं।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: ओडिशा सरकार (Odisha Government) ने रविवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार जेना (Pradeep Kumar Jena) को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। राज्य सरकार की एक अधिसूचना में कहा गया है कि 1989 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी (IAS officer) जेना को 1 मार्च से मुख्य सचिव और मुख्य विकास आयुक्त और सचिव, सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग के रूप में नियुक्त किया गया है।

जेना इस समय विकास आयुक्त, विशेष राहत आयुक्त और ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एमडी के रूप में कार्यरत हैं। जेना श्री जगन्नाथ मंदिर (Jagganath Temple) प्रशासन के मुख्य प्रशासक के पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीण विकास, जल संसाधन, आईटी और ऊर्जा विभागों में सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

वर्तमान मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्रा (Suresh Chandra Mahapatra) 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे। हालांकि वह 28 फरवरी, 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति की सामान्य तिथि के बाद उन्हें छह महीने के लिए दो बार विस्तार मिला।

राज्य सरकार ने 1991 बैच की ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी अनु गर्ग (Anu Garg) को नया विकास आयुक्त नियुक्त किया है और वह अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन के पद पर भी बनी रहेंगी।

आईएएनएस/PT

2026 के चुनाव में हिस्सा लेंगे पीएम नेतन्याहू, इजरायली प्रधानमंत्री ने जीत का किया दावा

फेस्टिव सीजन में अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, कारों से लेकर गोल्ड कॉइन की हुई रिकॉर्ड बिक्री

गोल्फ आप किसी भी उम्र में खेल सकते हैं: कपिल देव

पेट से जुड़ी सभी बीमारियों के लिए लाभकारी है ईसबगोल, जानें लेने का सही तरीका

अयोध्या: हनुमान गढ़ी में भक्तों का उत्साह, दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर