पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। IANS
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया

चंडीगढ़, पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया गया है।

IANS

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ही हरमीत सिंह संधू को तरनतारन उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। हालांकि, सोमवार को पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए आदेश जारी किया।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने हरमीत सिंह संधू को तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में चुना। पार्टी ने लिखा, "हम उनके इस प्रयास और आगे आने वाली सभी जिम्मेदारियों में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।"

'आप' नेता हरमीत संधू (Leader Harmeet Sandhu) इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर 2007 में और फिर 2012 में विजय मिली। अकाली दल छोड़ने के बाद हरमीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।

इससे पहले, कांग्रेस ने करणबीर सिंह बर्ज को मैदान में उतारा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को करणबीर सिंह बुर्ज को तरनतारन उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। करणबीर सिंह बुर्ज किसान व रियल एस्टेट कारोबारी हैं। बुर्ज तरनतारन कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं।

इस उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरजीत सिंह संधू और शिरोमणि अकाली दल ने सुखविंदर कौर रंधावा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शिरोमणि अकाली दल जुलाई में ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी।

हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक तरनतारन विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है। जून 2025 में आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

[SS]

बिग बॉस19 : अपनी ब्रेकअप स्टोरी से प्रेरित होकर अमाल ने बनाया था 'रोके ना रुके' गाना

मनीष मल्होत्रा की 'गुस्ताख इश्क' का नया गाना 'आप इस धूप में' मंगलवार को होगी रिलीज

भैंस चराने वाली यूपीएससी कैंडिडेट, आईएएस सी वनमथी की मोटिवेशनल स्टोरी!

चीनी वैज्ञानिकों ने चांद के पिछले भाग के लूनर मैंटल की ठंडक का रहस्य खोला

अल्फ्रेड नोबेल की 'मौत' से जुड़ी है कहानी, कई मानते हैं सच तो कइयो के लिए ये 'अनसुलझी गुत्थी'