छत्तीसगढ़ के इस गांव में आज़ादी के 75 साल बाद भी नहीं बन पाई सड़क

 (IANS)

 

पुंदाग गांव

Zara Hat Ke

छत्तीसगढ़ के इस गांव में आज़ादी के 75 साल बाद भी नहीं बन पाई सड़क

पुंदाग गांव के पहाड़ी कोरबा जनजाति के निवासी बताते हैं कि मेरी उम्र करीब 40 साल है। लेकिन मैं अब तक जिला मुख्यालय बलरामपुर नहीं गया हूं।

न्यूज़ग्राम डेस्क

देश को आजादी मिले 75 हो चुके हैं, मगर कई गांव ऐसे हैं, जहां अब तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पाई है। ऐसा ही एक गांव है छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के बलरामपुर (Balrampur) में, जहां अब सड़क बनाई जा रही है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले का पुंदाग गांव मुख्यालय से करीब 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांव की आबादी करीब 22 सौ है। इस गांव में अब तक सड़क नहीं थी।

पुंदाग गांव के पहाड़ी कोरबा जनजाति के निवासी बताते हैं कि मेरी उम्र करीब 40 साल है। लेकिन मैं अब तक जिला मुख्यालय बलरामपुर नहीं गया हूं। कारण पूछने पर कहते हैं कि यहां से बलरामपुर जाने के लिए सड़क ही नहीं थी। हमारे गांव के लोग काम पड़ने पर झारखंड (Jharkhand) के रास्ते छत्तीसगढ़ आना-जाना करते थे। कभी कोई बीमार पड़ता था तो बड़ी परेशानी होती थी। सड़क बन जाने से हमारे बच्चों को बड़ा फायदा होगा, वे उच्च शिक्षा के लिये गांव से बाहर जा पाएंगे।

पुंदाग जाने के लिए घने जंगल और कई घाट पड़ते हैं। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां सड़क बनाना आसान नहीं था। बीच रास्ते में कई सारी चट्टानें और नाले बड़ी बाधा थे। इसके साथ ही ये इलाका अति नक्सल प्रभावित था। इस गांव के तुरंत बाद झारखंड सीमा पर बूढ़ापहाड़ इलाका है, जिसे नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। राज्य बनने के बाद से इस इलाके में करीब 435 नक्सली घटनाएं हुई थीं, लेकिन विगत चार वर्षों की बात करें तो मात्र छुटपुट घटनाएं हुई हैं, साथ ही एक भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने इस क्षेत्र से नक्सलियों को करीब-करीब खदेड़ दिया है ।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

पूर्व में नक्सली घटनाओं के चलते इस क्षेत्र में विकास कार्यों की गति थोड़ी धीमी हो गई थी, लेकिन विगत चार वर्षों में यहां 24 किलोमीटर में चार कैंप स्थापित किए गए हैं। ये कैंप सबाग, बंदरचुआ, भुताही और पुंदाग में लगाए गए हैं। इन कैंप को खोलने में राज्य सरकार ने पूरी सहायता उपलब्ध कराई है। यहां पर जवानों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कई बोर कराए गए हैं। कैंप खुलने का नतीजा ये हुआ कि यहां नक्सली घटनाएं एकदम शून्य की ओर हैं और इलाके में विकास कार्य तेजी से शुरू हो गया है।

आईएएनएस/PT

बूढ़ों का देश बनता जा रहा है जापान, क्या बचा पाएगा अपना भविष्य?

कश्मीर की गलियों से लेकर प्रधानमंत्री के कंधों तक, कैसे बना कानी शॉल एक ग्लोबल ब्रांड?

जब न थे डॉक्टर या हॉस्पिटल, तब कैसे हुई थी प्लास्टिक सर्जरी?

आमिर की शादी और मियांदाद का छक्का: एक दिन, दो कहानियां !

क्या मध्य पूर्व (Middle East) में छिड़ने वाली है तीसरी बड़ी जंग ?