Champaran Farzi Dulhan: चंपारण के नरकटिया जिले में 6 फर्जी दुल्हनों को पुलिस वालों ने बाराती का रूप धारण करके गिरफ्तार कर इस गैंग को एक्सपोज किया है।  AI
Top Stories

चंपारण की फर्जी दुल्हन का भंडा फोड़, पुलिस वालों ने लिया बारातियों का रूप!

चंपारण के नरकटिया जिले में पुलिस वालों ने बाराती का भेंस धारण करके चंपारण की फर्जी दुल्हन गैंग का खुलासा कर 6 फर्जी दुल्हनों को गिरफ्तार किया है।

Priti Shukla

  • चंपारण के नरकटिया जिले में 6 फर्जी दुल्हनों को पुलिस वालों ने बाराती का रूप धारण करके गिरफ्तार कर इस गैंग को एक्सपोज किया है।

  • पुलिस वालों ने इस स्टिंग ऑपरेशन में 6 फर्जी दुल्हनों के साथ 10 तस्करों और एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ‌

  • यह फर्जी दुल्हनें शादी के बाद दूल्हे के घर से गहने और पैसे लेकर फरार हो जाती थी। ‌ इतना ही नहीं यह गैंग दूल्हे की फैमिली को झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल भी करती थी।

चंपारण में दुल्हन के लिए होती थी 4.5 लाख की डील, रिपोर्टर बनाकर पहुंचे दूल्हे!

दरअसल चंपारण के नरकटिया जिले में शादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके लिए मंदिर, पंडित जी, कैमरामैन और 6 दूल्हे और बाराती तैयार रहें।

मंदिर में शादी का आयोजन किया गया। शादी की रस्मों के लिए अब केवल 6 दुल्हनों का इंतजार था। ‌ 6 दुल्हनें मंदिर परिसर में पहुंची।‌ शादी की रस्में शुरू हुई और इसी बीच एक शोर मचने लगा गया, जब लड़के वालों ने दुल्हनों और उनके साथ आए सदस्यों को पकड़ना शुरू कर दिया। ‌दरअसल यह बाराती कोई और नहीं बल्कि पुलिस वाले थे और दूल्हों के रूप में रिपोर्टर। पुलिस वालों और रिपोर्टर की पहल ने चंपारण में फर्जी दुल्हन गैंग ( Champaran Farzi Dulhan Gang) का खुलासा किया।

दरअसल इस गैंग में 6 दुल्हनों के साथ तस्कर और एजेंट शामिल थे। एक दुल्हन के लिए करीब 4.5 लख रुपए की डील हुआ करती थी। हालांकि शादी के बाद दुल्हनें दूल्हे के घर से गहने और पैसे लेकर फरार हो जाती थी। इतना ही नहीं बल्कि यह गैंग दूल्हे के परिवार वालों को ब्लैकमेल भी किया करती थी। ‌ हालांकि अब रिपोर्टर और पुलिस के स्टिंग ऑपरेशन से चंपारण की फर्जी दुल्हन गैंग का खुलासा हो चुका है तथा अब यह पूरी गैंग पुलिस की गिरफ्त में है। ‌

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको चंपारण फर्जी दुल्हन (Champaran Farzi Dulhan) गैंग के बारे में बताया है जिसमें पुलिसवालों और रिपोर्टर्स की पहल ने नकली शादी का सेटअप तैयार किया और उनका गैंग को पकड़ने का प्रयास सफल रहा।

RH

दिल्ली में आज हो सकती है क्लाउड सीडिंग, प्रदूषण कम करने के लिए तैयारियां पूरी

“जंगलराज” जानिए कैसे हुई शब्द की उत्पत्ति, लालू यादव ने कैसे आलोचना को अवसर में बदल बिहार की राजनीति पर किया कब्जा!

28 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

अभ्यंग: शरीर और मन के लिए आयुर्वेद का तोहफा, जानें फायदे

देशभर के डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी जाए या नहीं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 नवंबर को