बिहार चुनाव 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रीति किन्नर को भोरे से टिकट दिया है। Instagram
Top Stories

जन कल्याण में सक्रिय जन सुराज की कैंडिडेट कौन है प्रीति किन्नर?

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी की रहने वाली प्रीति किन्नर को भोरे से टिकट दिया है।

Priti Shukla

  • प्रीति किन्नर सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप गांव की निवासी है।

  • प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव के लिए उन्हें भोरे से टिकट दिया है।

  • प्रीति किन्नर कई वर्षों से जन कल्याण में भी सक्रिय है जिस वजह से वह जन सुराज की मजबूत कैंडिडेट बताई जा रही हैं।

जन सुराज की ओर से ट्रांसजेंडर लड़ेगी चुनाव, प्रीति किन्नर का हो रहा नाम

बिहार चुनाव 2025: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी लेकिन इसमें उन्होंने एक अलग बदलाव की दिशा दी, जब उन्होंने एक किन्नर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया। यह कोई और नहीं बल्कि सीतामढ़ी जिले की निवासी प्रीति किन्नर है।‌ प्रीति 22 वर्षों से सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के खाप गांव की निवासी है।

प्रीति किन्नर कई वर्षों से जनकल्याण में सक्रिय है और इसी वजह से वह पार्टी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर नजर आ रही है। प्रीति प्रत्यक्ष रूप से जनता से जुड़ी हुई है इसीलिए जनता में उनका नाम है।‌ उन्होंने अपने जिले की कई सामाजिक समस्याओं को हल किया है और उनके लिए आवाज उठाई है। ‌

गरीब लड़कियों की शादी कराती है जन सुराज उम्मीदवार प्रीति किन्नर

प्रीति स्थानीय लोगों से उनकी समस्या पूछती है तथा खासतौर पर गरीब लोगों से उनकी समस्याओं को समझ कर उनका समाधान निकालने का अथक प्रयास करती है। बता दे की प्रीति ने पिछड़ी जाति की 25 लड़कियों की शादी कराई है और उन्हें आर्थिक रूप से सहायता भी प्रदान की है।

प्रीति किन्नर ( Preeti Kinnar) के इस महत्वपूर्ण प्रयास से वह जनता के बीच में अपनी पहचान बनाने में सफल हुई है और इसी वजह से लोग भी उनको काफी पसंद करते हैं तथा भोरे से उनके जीतने की उम्मीद की किरण नज़र आ रही है।

इसके अलावा प्रीति पशुपालन से भी जुड़ी हुई है और वह गौ सेवा में काफी विश्वास रखती है। प्रीति आवारा जानवरों की देख-रेख के लिए आवाज उठाती है और उनके रहन-सहन की व्यवस्था करती है जिस वजह से वह जीव दया के लिए भी जानी जाती है।

इस साल की भोरे सीट पर प्रीति किन्नर के अलावा बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जो की भोरे के विधायक भी है, जेडीयू की तरफ से उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए हैं। अब देखना यह होगा कि भोरे की जनता बिहार विधानसभा चुनाव में प्रीति किन्नर और सुनील कुमार में से किसे अपना अध्यक्ष चुनेंगी।‌

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको जन‌ सुराज की उम्मीदवार प्रीति किन्नर ( Preeti Kinnar) से संबंधित जानकारी दी है जिसमें हमने आपको बताया है कि वह कई वर्षों से जन कल्याण में सक्रिय रही है जिस वजह से वह पार्टी की एक मजबूत कैंडिडेट बताई जा रही है।

RH

4 नवंबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

2020 की तरह 2025 में भी तेजस्वी का टूटेगा सपना, बिहार को जंगलराज नहीं चाहिए: नित्यानंद राय

'मै चाहूं तो तुरंत खत्म हो जाएगा हमास', अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायली पीएम को बताया प्रतिभाशाली व्यक्ति

हम अपने प्यार को क्यों छुपाते हैं: इंस्टाग्राम के दौर में Pocketing का सच

आगे बढ़ी 'अल्फा' की रिलीज डेट, अगले साल सिनेमाघरों में दिखेगी आलिया भट्ट और शरवरी की एक्शन फिल्म