अखिलेश यादव Wikimedia
Zara Hat Ke

कौन हैं खजांची नाथ जिनका अखिलेश यादव ने स्कूल में दाखिला करवाया

शिक्षा की शक्ति से व्यक्तित्व की अन्य शक्तियों का जन्म होता है। शैक्षिक सशक्तिकरण से बड़ा कोई सशक्तिकरण नहीं है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

नोटबंदी (Demonetisation) के दौरान 2016 में बैंक की कतार में जन्म लेने वाले छह साल के बच्चे खजांची नाथ (Khazanchi Nath) का प्ले स्कूल में दाखिला कराया गया है

खजांची को स्कूल यूनिफॉर्म में देखने के बाद अखिलेश ने बच्चे की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, "नोटबंदी की लाइन में जन्म लेने के लिए मजबूर हुए खजांचीनाथ अब बड़े हो गए हैं। हमने उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। शिक्षा की शक्ति से व्यक्तित्व की अन्य शक्तियों का जन्म होता है। शैक्षिक सशक्तिकरण से बड़ा कोई सशक्तिकरण नहीं है।"

लड़के की मां सर्वेशा देवी ने कहा कि सपा प्रमुख ने उनके बेटे खजांची की शिक्षा की जिम्मेदारी ली है।

सोमवार को उसके स्कूल का पहला दिन था।

उन्होंने कहा, सपा प्रमुख ने उसे कानपुर (Kanpur) देहात के झिंझक इलाके में स्थित रामा इंटरनेशनल स्कूल में भर्ती कराया है।

जब खजांची का जन्म हुआ तो अखिलेश ने खजांची की मां और भाई-बहनों की सहायता की थी और खजांची की पढ़ाई का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी भी ली थी।

खजांची नाथ

स्कूल के निर्देशक आकाश गुप्ता ने कहा, शनिवार (29 अक्टूबर) को दाखिले की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। वह सोमवार को पहली बार स्कूल आया था।

'खजांची' का जन्म 2 दिसंबर 2016 को एक बैंक के बाहर हुआ था।

जन्म के समय उसकी मां सर्वेशा झिंझक के एक बैंक से 'लोहिया आवास योजना (Lohiya Avas Yojana)' के तहत पैसे निकालने गई थी।

जन्म के बाद अखिलेश यादव ने उनका नाम 'खजांची नाथ' रखा था।

आईएएनएस/PT

मैक्सिको की फातिमा बॉश बनी मिस यूनिवर्स 2025, विवाद से भी रहा नाता

केसरिया का प्रसिद्ध स्तूप: लिच्छवी राजवंश और बुद्ध के उपदेश की कहानी

बिहार में एनडीए की जीत पर बोले इरफान अंसारी, हम तो अभी भी सदमे में हैं

शरीर के लिए आहार के साथ 'सूर्य स्नान' भी है जरूरी, जानें तीन महत्वपूर्ण स्टेप्स

'बिहार में हर वादे को पूरा किया जाएगा', मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शपथ पर बोले जदयू के नेता