लूट से सबक, अब लूव्र म्यूजियम के बाहर लगाए जाएंगे 100 सीसीटीवी कैमरे IANS
World

फ्रांस: लूट से सबक, अब लूव्र म्यूजियम के बाहर लगाए जाएंगे 100 सीसीटीवी कैमरे

दुनिया का मशहूर लूव्र म्यूजियम हाल ही में गलत वजहों से चर्चा में रहा। लुटेरों ने बेशकीमती टुकड़े उड़ा लिए। अब उससे सबक लेते हुए संग्रहालय ने 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी जनरल असेंबली में संग्रहालय की निदेशक लॉरेंस डेस कार्स ने दी।

IANS

रॉयटर्स के मुताबिक लॉरेंस ने यह भी कहा कि लूव्र परिसर में एक "उन्नत पुलिस स्टेशन" की स्थापना भी की जाएगी।19 अक्टूबर को दुनिया के इस मशहूर संग्रहालय में 10.2 करोड़ डॉलर की लूट हुई थी। लुटेरे गहनों में से कीमती रत्न लेकर फरार हो गए थे। जिसने विश्व भर में फ्रांस की फजीहत करा दी थी। सबसे ज्यादा देखे जाने वाले संग्रहालय की अपनी असंख्य कलाकृतियों के संरक्षक के रूप में विश्वसनीयता पर संदेह पैदा कर दिया।

जांचकर्ताओं ने चार संदिग्धों को पकड़ा भी है, लेकिन चोरी हुए रत्न अभी तक बरामद नहीं हुए हैं।

अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि संग्रहालय की बाहरी दीवारों पर सुरक्षा कैमरों की पर्याप्त कवरेज नहीं थी और जिस बालकनी में सेंधमारी हुई थी, उसे भी कवर नहीं किया गया था।

लूट के बाद, फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा कि लूव्र संग्रहालय साल के अंत तक अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू करेगा, जिसमें घुसपैठ-रोधी उपकरण और आस-पास की सार्वजनिक सड़कों पर वाहन-रोधी अवरोधक शामिल हैं।

फ्रांस (France) की सार्वजनिक लेखा परीक्षा संस्था, जिसे कोर्ट डेस कॉम्पटेस के नाम से जाना जाता है ने पिछले महीने एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें कहा गया है कि कलाकृतियों पर अत्यधिक खर्च के कारण संग्रहालय अपने बुनियादी ढांचे को सहेजने में असमर्थ है।

डेस कार्स ने सांसदों से कहा: "मैं इन अधिग्रहणों की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं, जो हमारे देश और हमारे संग्रह का गौरव हैं। लूव्र में काम को राष्ट्रीय संग्रहों को प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।"

(BA)

20 नवंबर का इतिहास: हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर बबीता फोगाट के जन्मदिन तक जानें क्या है ख़ास!

राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप: हिमांशु नांदल ने जीता सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार

अमिताभ बच्चन का आशीर्वाद पाकर सिंगर-कंपोजर शेखर रवजियानी गदगद, बिगबी को बताया अपना गुरु

नीतीश कुमार 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने के लिए तैयार

हिटलर का गुप्त रोग, जानिए क्यों नहीं करता था वो हस्तमैथुन !