Bol Re Dilli Bol – ‘आप’ सरकार से छले जाने का बिन्दुवार वर्णन

Bol Re Dilli Bol – ‘आप’ सरकार से छले जाने का बिन्दुवार वर्णन

By – जूही सिंह

कैलाश खेर (Kailash Kher) जी द्वारा आवाज़ दिया गया ट्रांसपेरेंसी: पारदर्शिता डॉक्यूमेंट्री का (Transparency: Pardarshita) यह गाना 'बोल रे दिल्ली बोल' (Bol Re Dilli Bol) भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से अस्तित्व में आई पार्टी के अंदर के भ्रष्टाचार की परतें खोलती है। गाने के बोल दिल्ली की आप सरकार के झूठे वादों, अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार युक्त शासन व लोकलुभावन नारों से दिल्ली जनता के छले जाने का बिन्दुवार वर्णन करते हैं।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की जनता से झूठ बोलकर गाँधीगीरी का झूठा चोला पहनकर तथा बगुला भगत बनकर सत्ता की प्राप्ति की। लेकिन उनके पाँच साल के कृत्यों ने उनके मुख पर लगा गाँधीवाद तथा एक सुधारक का मुखौटा उतार दिया। उनको भ्रष्टाचारी, अकर्मण्य एवं अराजक शासक के रूप में नग्न कर दिया।

'बोल रे दिल्ली बोल' गीत सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें –

आप सरकार ने वादा किया था कि दिल्ली का विकास एक आदर्श शहर की तरह किया जाएगा। शानदार सड़कें होंगी, सफाई ऐसी होगी की दिल्ली एक मनमोहक शहर दिखेगा जैसे एशिया का पेरिस। लेकिन हुआ उल्टा, जो सड़कें थीं वो धूल की गालियाँ बन गयीं तथा पूरा शहर कूड़ा घर में तब्दील हो गया।

चिकित्सा के क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक योजना पूर्णतया विफल रही मानो मुनेरी लाल के हसीन सपने बन गयी।
दिल्लीवासियों की आम जीवन उपयोगी सुविधाएँ जैसे बिजली, पानी, सफाई, स्वास्थ्य आदि की बदहाली, ग़रीब जनता की जीवनयापन की कठिनाइयों में आशातीत बढ़ोतरी एवं आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की न्यूनता आप सरकार की छदम नीतियों की पोल खोलती है।

ट्रांसपेरेंसी: पारदर्शिता (Transparency: Pardarshita) डॉक्यूमेंट्री का यह गीत 'बोल रे दिल्ली बोल' (Bol Re Dilli Bol) आपको एक आम आदमी के उस यात्रा वृतांत को दिखायेगा जो पारदर्शिता की खोज में अनंत यात्रा पर निकलता है।

डॉ. मुनीश रायज़ादा द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री सीरीज़, 'Transparency: Pardarshita' इस समय –

  • भारतीय दर्शकों के लिए MX Player पर निशुल्क उपलब्ध है।
  • यू.एस.ए और यूके के दर्शकों के लिए Amazon Prime पर मौजूद है।
  • डॉक्यूमेंट्री को Transparencywebseries.com पर भी देखा जा सकता है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com