Charlie Habdo Cartoon: जब पैगम्बर से मन उठा, तब हिन्दु भगवानों पर तंज कसा जाने लगा!

(NewsGram Hindi, Logo: Wikimedia Commons)
(NewsGram Hindi, Logo: Wikimedia Commons)

फ्रांस की मशहूर साप्ताहिक कार्टून मैगजीन और दुनिया भर में विवाद में रहने वाली पत्रिका 'शार्ली हेब्दो' अब फिर एक बार चर्चा में हैं। शार्ली हेब्दो ने भारत पर, कोरोना महामारी द्वारा हो रही मौतों पर कटाक्ष करते हुए एक कार्टून निकाला जिस में लिखा था "भारत में 33 मिलियन देवी-देवता हैं, लेकिन कोई भी ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं है।"

इस व्यंग ने देश के लिबरलधारी तबके के लिए एक अंधेरी गुफा में रौशनी का काम किया और इन लिबरलधारियों ने शार्ली हेब्दो के इस कार्टून को सही ठहराया। शार्ली हेब्दो कार्टून मैगजीन पहले भी धार्मिक टिप्पणियों के लिए चर्चा में रहा है। पैगंबर मोहम्मद पर बनाई गई कार्टून के लिए शार्ली हेब्दो के कार्यालय पर तीन बार आतंकी हमला भी हो चुका है और कई शीर्ष कार्टूनिस्ट मारे जा चुके हैं। किन्तु इससे उनके कार्टून और कटाक्ष पर कोई असर नहीं हुआ है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार 33 करोड़ देवी-देवता उपस्थित हैं, और शार्ली हेब्दो ने इसी पर तंज कस्ते हुए यह कार्टून बनाया। जिसे भारतीय लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। भारत के तमाम लोगों ने इस कार्टून की निंदा की है। केवल लिबरलधारियों को यह कार्टून जायज लग रहा है। इसी कड़ी में एक ट्वीटर यूजर ने शार्ली हेब्दो द्वारा बनाए कार्टून को साझा करते हुए लिखा कि "प्रिय शार्ली हेब्दो, हमारे पास वास्तव में 330 मिलियन देवता हैं जिन्होंने हमें कभी भी हार न मानने की शिक्षा दी है! हम हर फ्रांसीसी व्यक्ति का भी सम्मान करते हैं, वाइन और फ्राइज़ को यहाँ भी उतना ही पसंद किया जाएगा। निश्चिंत रहें, आपके कार्यालय या कर्मचारियों पर कोई हमला नहीं होगा। हर हर महादेव!"

हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी शार्ली हेब्दो ने इस कार्टून को अभिव्यक्ति की आजादी बताया है। लेकिन हिन्दू धर्म से नाता रखने वाले भारतीय इस कृत्य से नाराज हैं और उनकी नाराजगी को सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। कई लोगों का मानना है कि यह कटाक्ष भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर कम और हिन्दू धर्म पर अधिक है।(SHM)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com