धोनी संन्यास लेने के बाद एक महान फिनिशर  के तौर पर जाने जाएंगे : पोंटिंग

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (pixabay)
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (pixabay)
Published on
Updated on
2 min read

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सराहना करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि धोनी महान फिनिशरों में से एक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार के बाद यह बयान पोंटिंग ने दिया । धोनी के लिए यह सीजन बल्लेबाजी के लिहाज से कठिन रहा और कई लोगों को लगा था कि अब धोनी का बैकसीट में बैठने का समय आ गया है। लेकिन धोनी ने अपने स्टाइल में अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ छह गेंदों पर 18 रन बनाए और टीम को फाइनल में पहुंचाया।

धोनी महान बल्लेबाजों में से एक हैं यह रिकी पोंटिंग ने कहा,और इसमें कोई शक नहीं है। हम डगआउट में बैठकर सोच रहे थे कि अब रवींद्र जडेजा आएंगे या धोनी। मुझे यकीन था कि धोनी आएंगे और मैच खत्म करने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा, "हम जरूरत के हिसाब से मैच खत्म नहीं कर सके और आपको पता है कि अगर आपने मिस किया तो आपको इसकी कीमत चुकानी होगी। धोनी लंबे समय से ऐसा करते आए हैं और मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाज थोड़ा मिस कर गए। जब वह संन्यास लेंगे तो उन्हें इस खेल के महान फिनिशर के रूप में याद किया जाएगा।"

आप को बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि टीम के लिए इस हार को पचा पाना मुश्किल है। शॉ ने साथ ही कहा कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली के हाथ से यह मुकाबला छीन लिया। दिल्ली ने शॉ और कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से चेन्नई को 173 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे चेन्नई ने दो गेंदें शेष रहते हासिल किया।


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी। (MS Dhoni , सोशल मीडिया)

hindi.newsgram.com

शॉ ने कहा, "इस वक्त हमें एक दूसरे का समर्थन करना है। हम अगले मैच में मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेंगे। टीम के लिए इस हार को पचा पाना मुश्किल है।" पूरी टीम को हमारे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी, चाहे जीतें या हारे।

उन्होंने कहा, "हमारे पास फाइनल में पहुंचने का एक मौका है और मुझे टीम में सभी पर भरोसा है। यहां सभी अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे विश्वास है कि अगले मैच में हम कुछ विशेष करेंगे और फाइनल में पहुंचेंगे।"

धोनी की पारी पर शॉ ने कहा, "धोनी एकदम अलग हैं और सभी को यह पता है। हमने उन्हें कई बार मैच फिनिश करते हुए देखा है और उनके लिए या हमारे लिए यह देखना नया नहीं है। जब भी वह बल्लेबाजी करते हैं, वो खतरनाक खिलाड़ी बन जाते हैं। उन्होंने हमारे हाथ से यह मैच छीन लिया।"(आईएएनएस-PS)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com