![कपिल देव , पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान। [IANS]](http://media.assettype.com/newsgram-hindi%2Fimport%2F2022%2F04%2F130420221649850332.jpeg?w=480&auto=format%2Ccompress&fit=max)
![कपिल देव , पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान। [IANS]](http://media.assettype.com/newsgram-hindi%2Fimport%2F2022%2F04%2F130420221649850332.jpeg?w=480&auto=format%2Ccompress&fit=max)
स्पोर्ट्स ड्रामा '83' गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इस बीच फिल्म निर्माताओं ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल 1983 में विश्व कप जीतने के अपने अनुभवों को याद करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने (Kapil Dev) कहा, "भारत के लिए खेलना एक सपना था और इससे भी बड़ा सपना राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनना था। मैंने लॉर्डस की बालकनी में विश्व कप उठाने की कभी कल्पना नहीं की थी!"
इस क्लिप में कैप्शन दिया गया, "द हरियाणा हरिकेन, कपिल देव सर ने सभी के साथ ऐतिहासिक पलों के अनुभव को साझा किया! '83' आने में 2 दिन बाकी। 24 दिसंबर, 2021 को '83' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही है। ये 3डी में आ रही है।"
'83' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म भारत के लिए कपिल देव के नेतृत्व में 1983 का विश्व कप (World Cup 1983) जीतने के बारे में है।
यह फिल्म 23 दिसंबर को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (आईएएनएस)
Input: IANS ; Edited By: Manisha Singh