जानें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को क्या मिला !

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया (Pixabay)
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया (Pixabay)

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और 35 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आइये अब आपको बताते हैं राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (national sports award) विजेताओं को क्या कुछ मिलता है।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : यह भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है और चार साल की अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाणपत्र और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

अर्जुन पुरस्का : यह चार वर्षो की अवधि में लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, प्रमाणपत्र, औपचारिक पोशाक और 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार
: यह प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में पदक विजेताओं को तैयार करने के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में द्रोणाचार्य की कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाणपत्र, औपचारिक पोशाक और 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

ध्यानचंद पुरस्कार : यह खेल में आजीवन उपलब्धि के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है और व्यक्तिगत क्षमता में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन और योगदान के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में ध्यानचंद की प्रतिमा, एक प्रमाणपत्र, औपचारिक पोशाक और 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
: यह पिछले तीन वर्षो की अवधि में खेल प्रोत्साहन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठनों (निजी और सार्वजनिक दोनों) और व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी : यह विश्वविद्यालय को एक वर्ष की अवधि में अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में शीर्ष प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। (आईएएनएस)

Input: IANS ; Edited By: Manisha Singh

न्यूज़ग्राम के साथ Facebook, Twitter और Instagram पर भी जुड़ें!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com