जानिए क्यों और कौन से शहर हैं, जो कुछ वर्षों में समाप्त हो जाएंगे।

आइए ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में बात करें जिनपर वैज्ञानिकों का भी अनुमान है कि यह समाप्त हो जाएंगे। (NewsGramHindi)
आइए ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में बात करें जिनपर वैज्ञानिकों का भी अनुमान है कि यह समाप्त हो जाएंगे। (NewsGramHindi)

ऐसा माना जा रहा है कि भविष्य में इस दुनिया के कई बड़े शहर जल्द ही गायब हो जाएंगे या समाप्त हो जाएंगे। पूरी दुनिया में ग्लेशियर पिघलने, बढ़ते वैश्विक तापमान, समुद्र के कटाव, जंगलों के विनाश और मानव निर्मित प्रदूषण जैसे जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के बढ़ते वैश्विक खतरे के कारण कई स्थलों का आने वाले समय में पूरी तरह से विनाश हो जाएगा। आइए ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में बात करें जिनपर वैज्ञानिकों का भी अनुमान है कि यह समाप्त हो जाएंगे। 

Naples City (Italy)

बात करते हैं इटली के एक जाने – माने शहर नेपल्स की, जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ दशकों में यह शहर समाप्त हो जाएगा। आंकड़ों के अनुसार नेपल्स की जनसंख्या 2012 में लगभग 96,000 थी, जिसका शहरी क्षेत्र लगभग 3.4 मिलियन था जो इसे भूमध्यसागर पर सबसे बड़ा महासागर बनाता है। ऐतिहासिक रूप से भी यह एक प्रमुख स्थल है। लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार नेपल्स की खाड़ी के पास स्थित ज्वालामुखी के कारण यह शहर आने वाले 100 वर्षों में गायब हो जाएगा। इसलिए इसे 'टाइम बम' भी कहा जाता है। इससे पहले भी ज्वालामुखी फटने से 79 ईसा पूर्व में पॉम्पेई शहर नष्ट हो गया था। 

Naples City (Pixabay)

San Francisco (California)

सन फ्रैंसिस्को यह उत्तरी कैलिफोर्निया का सांस्कृतिक और वितिया केंद्र है। यह शहर लगभग 43 मील क्षेत्रफल में है। यह राज्य का सबसे छोटा देश है और अब इसकी आबादी भी धीरे – धीरे सिकुड़ रही है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के अनुसार 75 प्रतिशत संभावना है कि यह शहर 2086 तक 7 से 8 तीव्रता के भूकंप के कारण समाप्त हो जाएगा। इससे पहले 1906 में भी सैन खाड़ी क्षेत्र में 7.9 की तीव्रता से भूकंप आया था। यह फ्रैंसिस्को शहर के सबसे बड़े भूकंपों में से एक है। 

San Francisco (Pixabay)

Venice (Italy)

वेनिस दुनिया की सबसे सुंदर और रोमांटिक जगह मानी जाती है। लेकिन यह शहर जलवायु परिवर्तन के चलते अब धीरे – धीरे अपनी सुन्दरता खोता जा रहा है। यहां समुद्र का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। वेनिस अब तक लगभग 100 गुना डूब चुका है। वेनिस की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक और इतालवी सरकार इसपर काम कर रहे हैं लेकिन कोई नहीं जानता शहर बचेगा या नहीं। बस अनुमान के अनुसार सबका यही मानना है कि 100 सालों में यह शहर समाप्त हो जाएगा। 

Venice (Pixabay)

Mexico City

मैक्सिको शहर दुनिया का सबसे बड़ा शहर है। इसे एक प्राचीन सम्राज्य भी माना जाता है। सरकार के अनुसार मैक्सिको शहर प्रति वर्ष 4 इंच डूब रहा है। और पिछले साठ सालों में यह 10 मीटर डूब चुका है। 

Mexico City (Pixabay)

Banjul (Gambia)

बंजुल, गांबिया की राजधानी है। इस शहर की जनसंख्या लगभग 34, 828 है। बढ़ते महासागर और कटाव के संयोजन के कारण यह राजधानी जल्द ही गायब हो जाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार समुद्र स्तर में वृद्धि के कारण 100 वर्षों में बंजुल शहर गायब हो जाएगा। आपको बता दें कि यह शहर पर्यटन का मुख्य आकर्षण केंद्र है। यहां की सरकार तटीय सुरक्षा में सुधार लाने की कोशिश कर रही है। लेकिन शहर बचेगा या नहीं यह अब भी अज्ञात है। 

Banjul (Pixabay)

Bangkok (Thailand)

बैंकॉक, थाईलैंड की राजधानी है और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। द गार्डियन के अनुसार बैंकॉक एक वर्ष में एक सेंटीमीटर से अधिक की दर से डूब रहा है और 2030 तक यह पूरा डूब जाएगा। बरसात के मौसम में बाढ़ को रोकने में लिए आर्किटेक्चर फर्म ने एक 11 एकड़ पार्क का निर्माण किया गया है। लेकिन यह शहर बचेगा या नहीं यह बताना अभी मुश्किल है|

Bangkok (Pixabay)

Timbuktu (Mali)

टिंबकटू, माली यह शरह धीरे – धीरे रेत में दब रहा है। यह प्राचीन शहर एक बार समृद्ध उपजाऊ भूमि पर खड़ा था। लेकिन अब यह रेत में बदल चुका है। यहां के समुद्री तट भी लगभग समाप्त हो चुके हैं। अनुमान के मुताबिक भविष्य में यह शहर पूरी तरह से रेत से ढक सकता है। 

Timbuktu (सांकेतिक चित्र, Pixabay)

Ivanovo (Russia)

इवानवो, रूस का एक शहर है। इस शहर की अर्थव्यवस्था बीते कुछ वर्षों में काफी खराब हो चुकी है। एक वक्त पहले यह सबसे संपन्न और अच्छा शहर था परंतु अब यह अपराधियों का घर बन चुका है। इस शहर की मृत्यु दर भी अधिक है। यहां लोग जीवन जीने की कोशिश जरूर कर रहे हैं लेकिन आने वाले समय में यह शहर समाप्त हो सकता है। 

Ivanovo (सांकेतिक चित्र, Unsplash)

Miami, Florida (USA)

जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक खतरा है और इसके कारण ही मियामी शहर गायब हो रहा है। ग्लोबल वार्मिंग से पहले भी मियामी में काफी तूफान आ चुके हैं। लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के कारण स्थिति और बदतर हो गई है। पानी का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। आने वाले समय में मियामी पूरी तरीके से समुद्र में गायब हो जाएगा। 

Miami, Florida (Pixabay)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com