पाकिस्तान में महिला विधायक के साथ हुई शर्मनाक हरकत!

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की विधायक सानिया आशिक(Twitter)
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की विधायक सानिया आशिक(Twitter)

अपनी कट्टरपंथी सोच के लिए जगहंसाई का सामना करने वाला पाकिस्तान(Pakistan) आतंकी करतूतों से दुनिया में प्रसिद्ध तो है लेकिन अबकी बार एक ऐसी घटना घटी है जो पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति को दर्शाता है। यह घटना किसी आम नागरिक नहीं बल्कि वहां की जनप्रतिनिधि(विधायक) के साथ हुई है।

दरअसल,पाकिस्तान (Pakistan) की एक महिला विधायक का कथित अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है जिसके कारण उनको बदनामी का दाग झेलना पड़ रहा है बता दे यह विधायक पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की विधायक सानिया आशिक (Sania Ashiq) है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें नजर आने वाली महिला उनकी तरह दिख रही है। वहीं, यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला सानिया आशिक ही है।

इस मामले पर महिला विधायक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। लंबी जांच के बाद पुलिस ने हाल ही में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, लेकिन उसके बारे में कोई भी जानकारी देने से बच रही है। विधायक सानिया को इस वीडियो के बारे में पिछले महीने पता चला था। जिस पर उन्होंने 26 अक्टूबर को सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को इस संबंध में सूचना दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 26 अक्टूबर को सानिया आशिक (Sania Ashiq) ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी बाद में इसकी कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी।

शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और FIA ने जांच शुरू की। करीब तीन हफ्ते चली जांच के बाद पुलिस ने लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि, शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस ने यह भी नहीं बताया कि वीडियो में नजर आ रही महिला सानिया आशिक है या कोई और। पुलिस ने केवल इतना बताया कि नई FIR दर्ज की गई है। इस व्यक्ति के बारे में आगे जांच की जा रही है।

न्यूज़ग्राम के साथ Facebook, Twitter और Instagram पर भी जुड़ें/

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com