प्रधानमंत्री मोदी अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए। (Wikimedia Commons)
प्रधानमंत्री मोदी अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए। (Wikimedia Commons)

गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के आंकड़े जारी हुए

महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को भाजपा ने 'स्वच्छ भारत मिशन-शहरी' के आंकड़े जारी कर इसकी सफलता बताई है। भाजपा ने कहा है कि गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को स्वच्छ भारत मिशन साकार कर रहा है। भाजपा ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के एक अक्टूबर तक के सरकारी आंकड़ों के हवाले से नगरीय क्षेत्रों में योजना की सफलता की तस्वीर पेश की है। भाजपा ने बताया है कि अब तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत 4,327 शहरी निकायों को ओडीएफ घोषित किया गया। यानी इन शहरी निकायों में कोई खुले में शौच नहीं करता। शहरी निकायों में कुल 66 लाख घरेलू और 6 लाख सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण हुआ। 97 प्रतिशत वाडरें में घरों से कचरा उठाने की व्यवस्था की गई। 67 प्रतिशत वाडरें में कुल उत्पादित कचरे का प्रसंस्करण हुआ। वहीं 5.5 लाख से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया था। भारत में सभी गांवों, ग्राम पंचायतों, जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ग्रामीण भारत में 100 मिलियन से अधिक शौचालयों का निर्माण करके 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती तक स्वयं को "खुले में शौच से मुक्त" (ओडीएफ) घोषित किया। ओडीएफ की व्यवस्था को स्थाई बनाने के लिए मिशन अब ओडीएफ प्लस अभियान चला रहा है।(आईएएनएस)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com