इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतें शानदार ईनाम।

Transparency: Pardarshita वेब सीरीज सभी युवा लेखकों और अपनी सोच को नई उड़ान देने वालों के लिए एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है।
Transparency: Pardarshita वेब सीरीज सभी युवा लेखकों और अपनी सोच को नई उड़ान देने वालों के लिए एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है।

डॉ. मुनीश रायजादा द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज Transparency: Pardarshita, एक नया अध्याय आपके समक्ष प्रस्तुत करती है। इस डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज में गत दशक भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ चले संघर्ष और राजनीतिक पार्टी को जनता द्वारा दिए गए चंदे की असल कहानी को विस्तारपूर्वक बताया गया है। इस वेब सीरीज के माध्यम से जनता और समाज को आइना दिखाने का प्रयास किया गया है।

सूचना

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर Transparency: Pardarshita वेब सीरीज सभी युवा लेखकों और अपनी सोच को नई उड़ान देने वालों के लिए एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। हम उन सभी भविष्य के विचारकों को आमंत्रित करते हैं जिनमें समाज में वास्तविक सुधार लाने कि प्रतिभा और ललक है।

इस प्रतियोगिता में सभी लेखकों को Transparency: Pardarshita वेब सीरीज के दो मुख्य गीत, "बोल रे दिल्ली बोल" और "कितना चंदा जेब में आया" में से किसी भी एक गीत पर 500 शब्दों में एक स्वतंत्र रचना प्रस्तुत करनी है।

इस प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण विधि इस तरह है:-

  • प्रथम: Rs 4000
  • द्वितीय: Rs 3000
  • तृतीय: Rs 2000
  • सांत्वना पुरस्कार: Rs 500/500

उक्त बताए गए गीतों को सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

इन गीतों के अंदर की कहानी जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें।

1. शब्द: सीमा: 500 शब्द

2. आयु: 18+

3. स्वीकार्य भाषा: हिंदी

4. प्रविष्टियां : 20 October रात 12 बजे तक स्वीकार की जाएंगी।

5. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहाँ रजिस्टर करें: Registration Link

6. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें (केवल Whatsapp) : Jyoti Shukla: +91 8920044911 / Swati Mishra: +91 9958413263

ध्यानाकर्षण क्षेत्र

1. सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को केवल ईमेल के माध्यम से सॉफ्ट कॉपी भेजना होगा।

2. यह प्रतियोगिता केवल हिन्दी भाषी लोगों के आयोजित की गई है।

3. किसी भी प्रकार की कविता या छंद को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को न्यूनतम 500 शब्दों में निबंध लेखन अनिवार्य है।

4. ऐसे किसी भी आलेख को स्वीकार नहीं किया जाएगा जिस पर कॉपीराइट हो या वह कहीं से नकल की गई हो।

5. प्रतियोगिता की अवधि 20/ OCT/ 2021 के बाद कोई भी प्रतिलिपि स्वीकार नहीं किया जाएगा।

न्यूज़ग्राम के साथ Facebook, Twitter और Instagram पर भी जुड़ें!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com