Economic Survey: जानिए सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें(Wikimedia Commons)

Economic Survey: जानिए सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें(Wikimedia Commons)

सर्वेक्षण

Economic Survey: जानिए सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें

मंगलवार को आर्थिक सर्वे संसद में पेश किया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। इसके मुताबिक 2023-24 में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। आईए जानते हैं आर्थिक सर्वे की 10 प्रमुख बातें।
Published on

न्यूज़ग्राम हिंदी: मंगलवार को आर्थिक सर्वे संसद में पेश किया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने यह आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया है। इसके मुताबिक 2023-24 में विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। आईए जानते हैं आर्थिक सर्वे की 10 प्रमुख बातें।

(1) 2023-24 के दौरान भारत की जीडीपी विकास दर 6.0 से 6.8 प्रतिशत रहेगी, जो वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर है।

(2) आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 का अनुमान है कि जीडीपी विकास दर वित्त वर्ष 2024 के लिए वास्तविक आधार पर 6.5 प्रतिशत रहेगी।

(3) अर्थव्यवस्था की विकास दर मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए 7 प्रतिशत (वास्तविक) रहने का अनुमान है, पिछले वित्त वर्ष में विकास दर 8.7 प्रतिशत रही थी।

(4) सूक्ष्म, लघु और मध्यम उध्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए ऋण में तेज वृद्धि दर्ज की गई है, जो जनवरी-नवम्बर, 2022 के दौरान औसत आधार पर 30.5 प्रतिशत रही।

<div class="paragraphs"><p>Economic Survey: जानिए सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें(Wikimedia Commons)</p></div>

Economic Survey: जानिए सर्वेक्षण की 10 बड़ी बातें(Wikimedia Commons)

सर्वेक्षण



(5) केन्द्र सरकार का पूंजीगत व्यय (कैपेक्स), जो वित्त वर्ष 2023 के आठ महीनों के दौरान 63.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा, यह वर्तमान वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने का प्रमुख कारण रहा है।

(6) आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 के लिए महंगाई दर 6.8 प्रतिशत रहेगी, जो इसके लक्ष्य सीमा से अधिक है।

(7) निर्माण गतिविधियों में प्रवासी श्रमिकों के लौटने से, निर्माण सामग्री के जमा होने की प्रक्रिया, जो पिछले साल के 42 महीनों के मुकाबले वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 33 महीनों की रही है, में महत्वपूर्ण कमी दर्ज करने में मदद मिली है।

(8) वित्त वर्ष 2022 में निर्यात में तेजी दर्ज की गई, वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में उत्पादन प्रक्रिया में तेज वृद्धि दर्ज की गई है।

(9) वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में निजी खपत जीडीपी के प्रतिशत के रूप में 58.4 प्रतिशत रही, जो 2013-14 के बाद के सभी वर्षों की दूसरी तिमाहियों के मुकाबले सबसे ज्यादा है, जिसे संपर्क आधारित सेवाओं जैसे व्यापार, होटल और परिवहन की मजबूती से समर्थन मिला।

(10) विश्व व्यापार संगठन का अनुमान है कि वैश्विक व्यापार में वृद्धि 2022 के 3.5 प्रतिशत के मुकालबे 2023 में 1.0 प्रतिशत के निम्न स्तर पर रहेगी।

--आईएएनएस/VS

logo
hindi.newsgram.com