90s के बॉलीवुड सितारें जिनकी मौत का कारण बना हार्ट अटैक!

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने समय-समय पर कई बेहतरीन कलाकारों को खोया है, जिनकी अदाकारी और व्यक्तित्व ने लाखों दिलों को छुआ। अचानक हुए निधन, खासकर दिल का दौरा पड़ने जैसे कारणों से, न केवल फिल्म जगत को झटका लगा बल्कि उनके प्रशंसकों को भी गहरा दुख पहुंचा।
10 प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों को याद करेंगे, जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने के कारण इस दुनिया को अलविदा कहा (10 Bollywood actors who died of heart attack)
10 प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों को याद करेंगे, जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने के कारण इस दुनिया को अलविदा कहा (10 Bollywood actors who died of heart attack) [Sora Ai]
Published on
Updated on
6 min read

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने समय-समय पर कई बेहतरीन कलाकारों को खोया है, जिनकी अदाकारी और व्यक्तित्व ने लाखों दिलों को छुआ। अचानक हुए निधन, खासकर दिल का दौरा पड़ने जैसे कारणों से, न केवल फिल्म जगत को झटका लगा बल्कि उनके प्रशंसकों को भी गहरा दुख पहुंचा। आधुनिक जीवनशैली, बढ़ता तनाव और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही जैसे कारणों से दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हम उन 10 प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों को याद करेंगे, जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने के कारण इस दुनिया को अलविदा कहा (10 Bollywood actors who died of heart attack) और फिल्मी दुनिया में एक खालीपन छोड़ गए।

राजीव कपूर  (Rajeev Kapoor)

Rajeev Kapoor की तस्वीर
Rajeev Kapoor [Wikimedia Commons]

1985 में आई मशहूर फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मशहूर हुए अभिनेता राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) ने 9 फरवरी 2021 को दुनिया को अलविदा कहा। राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) राज कपूर के बेटे और रणधीर व ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। राजीव कपूर (Rajeev Kapoor) फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी थे। 9 फरवरी 2021 को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा आनन फानन में परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया राजीव कपूर का इस प्रकार से चले जाना फिल्म इंडस्ट्री एवं कपूर खानदान के लिए एक बड़ा सदमा था। 

सरोज खान (Saroj Khan)

Saroj Khan की तस्वीर
Saroj Khan [Wikimedia Commons]

पूरे फिल्म इंडस्ट्री को डांस सिखाने वाली सरोज खान (Saroj Khan) भी इसी काल में हमें अलविदा कहा था। सरोज खान (Saroj Khan) बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर थी जिन्होंने श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को डांस सिखाया है। मशहूर गाने जैसे एक दो तीन, धक-धक करने लगा जैसे गानों में उनका योगदान बहुत अधिक था । 3 जुलाई 2020 को उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने से मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु ने फिल्मी जगत को भाव विभोर कर दिया था। 

इंदर कुमार (Inder Kumar)

इंदर कुमार (Inder Kumar) सलमान खान के करीबी दोस्तों में से गिने जाते थे। इन्होंने मस्ती ,तुमको ना भूल पाएंगे और वांटेड जैसे फिल्मों में काम किया था। इंदर कुमार की मृत्यु भी महज 44 साल की उम्र में 28 जुलाई 2017 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ और असमय मृत्यु उनके दोस्तों एवं प्रशंसकों के लिए काफी दुखद था|

Sanjeev Kumar की तस्वीर
Sanjeev Kumar Wikimedia Commons

संजीव कुमार (Sanjeev Kumar)

संजय कुमार जिन्हें संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के नाम से भी जाना जाता है वह बॉलीवुड के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक थे । इन्होंने आईकॉनिक फिल्म शोले,अनामिका, आंधी जैसी फिल्मों में बेहतरीन रोल अदा किया था। 6 नवंबर 1985 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना था। 

विनोद मेहरा (Vinod Mehra)

विनोद मेहरा (Vinod Mehra) बॉलीवुड के चार्मिंग एवं फेमस अभिनेता में से एक थे। 1970 एवं 80 के दशक में उन्होंने काफी नाम और शोहरत हासिल किया वह मशहूर फिल्म अनुराग ,घर ,अनजान जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 30 अक्टूबर 1990 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु महज 45 वर्ष की उम्र में हो गई। उनकी आखिरी फिल्म गुरुदेव थी जिसके निर्देशन में भी काफी व्यस्त थे यह फिल्म विनोद मेहरा के मृत्यु के बाद रिलीज की गई थी। 

Kishor Kumar की तस्वीर
Kishore Kumar [Wikimedia Commons]

किशोर कुमार (Kishore Kumar)

किशोर कुमार (Kishore Kumar) की आवाज के गानों का कायल कौन नहीं होगा। अपनी आवाज से सबके दिलों पर राज करने वाले किशोर कुमार का भी निधन का कारण दिल का दौरा पड़ना था। किशोर कुमार (Kishore Kumar) बॉलीवुड जगत के एक बहुत ही महान गायक ,अभिनेता और संगीतकार थे इन्होंने न जाने कितने ही सुपरहिट गाने इस फिल्मी जगत को दिए होंगे परंतु 13 अक्टूबर 1987 को दिल का दौरा पड़ने से इनका निधन हो गया। इनकी मृत्यु की खबर से पूरे बॉलीवुड जगत में सन्नाटा छा गया था। परंतु किशोर कुमार की आवाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 

फारुख शेख (Farooq Shaikh)

फारूक शेख (Farooq Shaikh) बॉलीवुड के सबसे सरल और सादगी वाले अभिनेता थे। इनकी सिंपलीसिटी का हर कोई कायल था उन्होंने कई मशहूर फिल्मों में अभिनय  किया एवं लोगों के दिलों को जीता । उनकी सबसे मशहूर फिल्में थी चश्मे बद्दूर ,उमराव जान ,साथ-साथ। यह सभी वे फिल्में है जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। वे फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ टीवी होस्ट के रूप में भी लोकप्रिय थे। उनकी मौत का कारण भी दिल का दौरा पड़ना था। वह 27 दिसंबर 2013 को दुबई में छुट्टियां मनाने गए थे इसी दौरान उन्हें दिल का दौर आया और उनकी मृत्यु हो गई परंतु उनकी सादगी और अभिनय का जादू आज भी लोगों के द्वारा याद किया जाता है।

देव आनंद (Dev Anand)

Dev Anand की तस्वीर
Dev Anand [Wikimedia Commons]

देव आनंद (Dev Anand) एक ऐसे शख्स थे जिनकी मुस्कान और स्टाइल आज भी लोगों के जहां में बसी हुई है। देव आनंद (Dev Anand) को बॉलीवुड का सदाबहार अभिनेता कहा जाता है इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें से प्रमुख है गाइड ,सीआईडी ,ज्वेल थीफ । इन फिल्मों ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दी एवं लोगों के दिलों में जगह दिया। देव आनंद (Dev Anand) अपने काम को लेकर इतने अधिक जुझारू थे कि वह अपने जीवन के अंतिम समय तक भी काम करते रहें। 3 दिसंबर 2011 को लंदन में उनकी तबीयत अचानक खराब हुई जहां डॉक्टरों ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वे अपने मृत्यु के समय 88 वर्ष के थे परंतु अपने कार्य में हमेशा अव्वल दर्जे पर आते थे। 

रीमा लागू (Reema lagu)

Reema Lagu की तस्वीर
Reema lagu Wikimedia Commons

रीमा लागू (Reema lagu) बॉलीवुड की उन कलाकारों में से एक है जिन्होंने मां के रूप में लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई है। इन्होंने आईकॉनिक फिल्म जैसे हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन ,वास्तव फिल्मों में मां का किरदार निभाया था अपने इस किरदार से ही उन्हें जबरदस्त प्रसिद्धि मिली। परंतु 18 मई 2017 को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रीमा लागू ने अपने मां के रोल को इस कदर निभाया है कि बॉलीवुड में उनकी जगह अधूरी सी लगती है। 

ओम पुरी (Om Puri) 

Om Puri की तस्वीर
Om Puri Wikimedia Commons

ओम पुरी (Om Puri) बॉलीवुड के एक महान अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने समानांतर सिनेमा और कमर्शियल फिल्म दोनों में ही अभिनय किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया एवं प्रसिद्धि हासिल की। उनकी कुछ प्रसिद्ध फिल्म अर्ध सत्य , ईस्ट इस ईस्ट ,द सिटी ऑफ़ जॉय है। 6 जनवरी 2017 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। परंतु उनके अभिनय की छवि आज भी कला प्रेमियों के दिलों में जीवित है। 


बॉलीवुड जगत ने कई ऐसे चमकते सितारे खोए हैं, जिन्होंने अपनी कला, अभिनय और अद्भुत व्यक्तित्व से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई। दिल का दौरा एक ऐसी अप्रत्याशित त्रासदी साबित हुई, जिसने कई प्रतिभाशाली कलाकारों को समय से पहले हमसे छीन लिया। इन सितारों का जाना न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक गहरा सदमा रहा। हालांकि, वे भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी फिल्में, संवाद, गीत और यादें उन्हें हमेशा जीवित रखती हैं। उनका योगदान सदा याद किया जाएगा और यही उनकी सच्ची विरासत है। [Rh/SP]

10 प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियों को याद करेंगे, जिन्होंने दिल का दौरा पड़ने के कारण इस दुनिया को अलविदा कहा (10 Bollywood actors who died of heart attack)
Bigg Boss 19 Confirmed Contestants: टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक, कई सितारें आयेंगे नज़र!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com