आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।
आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानितIANS
Published on
Updated on
1 min read

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh) को इस साल के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। 30 सितंबर को उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। हिंदी सिनेमा में विशेष योगदान के लिए अभिनेत्री आशा पारेख को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इससे पहले उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए 125 वर्षीय योग गुरु



पुरुस्कार की घोषणा करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के (Dada Saheb Phalke) के लिए जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए आशा पारेख को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि आशा पारेख हिंदी सिनेमा में अपने कई किरदारों के तौर पर जानी जाती हैं। उनकी सुपरहिट फिल्मों में कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो शामिल है।

(आईएएनएस/HS)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com