अशोक कुमार की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने किया याद

भारतीय सिनेमा के जाने-माने दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार की पुण्यतिथि बुधवार को है। इस अवसर पर अभिनेता को याद करते हुए जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जैकी श्रॉफ अशोक कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए।
अशोक कुमार की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अशोक कुमार (Ashok Kumar) का मोंटाज वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "अशोक कुमार की पुण्यतिथि पर हम उन्हें सम्मान के साथ याद करते हैं।"

एक मशहूर कहावत है, "कितने भी प्लान बना लो, लेकिन जिसके साथ जो होना होता है, वो होकर ही रहता है।" ऐसा ही कुछ किशोर कुमार के साथ हुआ था। दरअसल, अशोक कुमार अभिनेता इत्तेफाक से बने थे।

अभिनेता के पिता बीते जमाने के वकील थे, तो अशोक भी पिता के बताए हुए रास्ते पर चल दिए, लेकिन वकालत करने के पहले ही साल वे फेल हो गए और पिता के डर से वे अपनी बहन के घर मुंबई चले गए थे। अभिनेता के जीजा उन दिनों बॉम्बे टॉकीज में काम करते थे। अशोक ने उनसे नौकरी लगवाने की गुजारिश की, और जीजा ने भी उन्हें बॉम्बे टॉकीज में लैबोरेटरी असिस्टेंट का काम दिलवा दिया।

इसी तरह असिस्टेंट का काम करते हुए उन्हें बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय ने फिल्म (Film) ‘जीवन नैया’ में अभिनेता का रोल करने को दिया। हालांकि, अभिनेता के घरवाले इस बात से काफी खफा थे। दरअसल, उन दिनों फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। नौबत यहां तक आ गई थी कि अभिनेता की जिस लड़की से शादी हो रही थी, वो भी टूट गई थी।

अपने करियर की शुरुआत में तो अशोक कुमार को काफी अच्छा स्टारडम मिला। अभिनेता ने अपने करियर में 'अछूत कन्या', 'हावड़ा ब्रिज', 'किस्मत', 'चलती का नाम गाड़ी', 'बंदिनी', 'बंधन', 'झूला' और 'कंगन' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्म 'किस्मत' (1943) ने इतिहास रचा, यह भारतीय सिनेमा में कमाई के मामले में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में अशोक कुमार ने एंटी-हीरो का किरदार निभाया था। इस भूमिका ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

[AK]

जैकी श्रॉफ अशोक कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए।
6 दिसंबर: बॉलीवुड के दो अनमोल सितारों को याद करने का भावुक दिन, बीना राय और अभिनेता राम मोहन की पुण्यतिथि

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com