Bigg Boss 19 Confirmed Contestants: टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक, कई सितारें आयेंगे नज़र!

हर साल बिग बॉस का घर दर्शकों के लिए एक नई कहानी, नए ट्विस्ट और ढेर सारे ड्रामे लेकर आता है। यही वजह है कि शो के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं तेज़ हो जाती हैं और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने में लग जाते हैं।
हर साल बिग बॉस का घर दर्शकों के लिए एक नई कहानी, नए ट्विस्ट और ढेर सारे ड्रामे लेकर आता है। [X]
हर साल बिग बॉस का घर दर्शकों के लिए एक नई कहानी, नए ट्विस्ट और ढेर सारे ड्रामे लेकर आता है। [X]
Published on
6 min read

टेलीविज़न की दुनिया में अगर सबसे ज़्यादा चर्चित और विवादित शो की बात की जाए तो सबसे पहले नाम आता है सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस का। पिछले 18 सीज़न में इस शो ने दर्शकों का इतना मनोरंजन किया है कि हर साल लोग इसके नई सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स अपनी लड़ाइयों या अपने अलग अंदाज़ के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं।

हर साल बिग बॉस का घर दर्शकों के लिए एक नई कहानी, नए ट्विस्ट और ढेर सारे ड्रामे लेकर आता है। यही वजह है कि शो के शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएं तेज़ हो जाती हैं और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने में लग जाते हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि ओटीटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बिग बॉस की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब बारी है Bigg Boss 19 की, और हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कौन-कौन इस कंट्रोवर्शियल घर का हिस्सा बनेगा।

कौन कौन बनेगा Bigg Boss 19 का हिस्सा?

हमेशा की तरह इस बार भी सलमान खान ही बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। आज यानी 24 अगस्त को इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss 19 का ग्रैंड प्रीमियर (Grand Premiere) है, इसका थीम है “घरवालों की सरकार” (Gharwalon Ki Sarkar) जहां कंटेस्टेंट्स को ढेर सारा ड्रामा, राजनीति और गेम-डायनामिक्स का सामना करना होगा। तो आइए जानतें है इस बार कौन कौन इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

1. गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

Bigg Boss 19 में सबसे ज्यादा चर्चित जो नाम सुनने को मिल रहा है वो है गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का। [Wikimedia Commons]
Bigg Boss 19 में सबसे ज्यादा चर्चित जो नाम सुनने को मिल रहा है वो है गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का। [Wikimedia Commons]

Bigg Boss 19 में सबसे ज्यादा चर्चित जो नाम सुनने को मिल रहा है वो है गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का। Anupamaa और CID जैसे शो से फेमस हुए टीवी एक्टर गौरव खन्ना Celebrity MasterChef India भी जीत चुके हैं। आपको बता दें कि उन्हें इस सीजन में ‘ऑडियंस का फेवरिट बेटा’ के रूप में पेश किया गया है। एक आकर्षक और डेस्क्रिप्शन-फुल एन्ट्री ऑडियंस को बहुत पसंद आएगी ऐसी उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे इस सीजन के सबसे महंगे और चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं।

2. अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)

Ashnoor Kaur [wikimedia Commons]
Ashnoor Kaur [wikimedia Commons]

Ashnoor Kaur एक पूर्व चाइल्ड एक्ट्रेस से ग्रो होकर आज एक लोकप्रिय टीवी कलाकार और इन्फ्लुएंसर बन गई हैं। Na Bole Tum Na Maine Kuch Kaha, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, और Patiala Babes जैसे शो में उन्होंने अभिनय किया था। इस रियलिटी शो में उनकी उपस्थिति से युवा दर्शक वर्ग को मजबूती से जोड़ने की उम्मीद है।

3. अवेज़ दरबार (Awez Darbar)

Awez Darbar [Wikimedia ommons]
Awez Darbar [Wikimedia ommons]

Awez Darbar, एक मशहूर कोरियोग्राफर, डांसर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर (influencer) हैं। वह Tiktok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपने डांस से लोगों का खूब दिल जीता हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी काफ़ी फैन फॉलोइंग है। शो में उनकी एनर्जी और अंदाज़ निश्चित ही मनोरंजन में चार-चाँद लगा देंगे।

4. नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar)

 Nagma Mirajkar [X]
Nagma Mirajkar [X]

इसके अलावा नगमा नगमा मिराजकर का भी नाम सामने आ रहा है। Nagma Mirajkar मुंबई की एक डिजिटल क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हैं, जो ब्रांड्स जैसे Maybelline और Amazon के साथ काम कर चुकी हैं और London Fashion Week में भी वॉक कर चुकी हैं। वह Awez Darbar के साथ इस सीज़न की "प्यार और दोस्ती" की जोड़ी बनाती दिखाई देंगी, जो निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित करेगी।

5. शहबाज़ बादेशा (Shehbaz Badesha)

Shehbaz Badesha, एक अभिनेता, गायक और Shehnaaz Gill के भाई हैं। सोशल मीडिया पर फिटनेस, ट्रैवल और लाइफस्टाइल कंटेंट से जुड़े विडियोज बनाते हैं। वह Audience के वोट से चुने गए कंटेस्टेंट्स में से हैं जिसे (Fans Ka Faisla) कहा गया है, जो दर्शकों को शो से जोड़ने के लिए एक इंटरेस्टिंग एलिमेंट है।


6. मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari)

Mridul Tiwari एक लोकप्रिय YouTuber, कॉमेडी स्केचेस क्रिएटर और एक्टिंग कॉमेडियन हैं, जिन्होंने अपने चैनल "The MriDul" के ज़रिए लाखों व्यूज और सब्सक्राइबर हासिल किए हैं। वे भी Fans Ka Faisla वोटिंग के ज़रिए छाँटे गए कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि उनकी कॉमिक टाइमिंग शो में दोस्ताना ड्रामा ला सकती है।

7. बसीर अली (Baseer Ali)

Baseer Ali [ikimedia Commons]
Baseer Ali [ikimedia Commons]

बसीर अली का नाम भी इस सीजन के कंटेस्टेंट लिस्ट में सामने आ रहा है। Baseer Ali, Roadies Rising, Splitsvilla, और Ace of Space 2 जैसे शो में नज़र आए थें। उनके पास अनुभव और चार्म दोनों हैं। वे शो में रणनीतियाँ बनाने और गेम में आगे बढ़ने में अपनी क्षमता दिखा सकते हैं।

8. अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)

Abhishek Bajaj, एक टीवी और फ़िल्म अभिनेता हैं। जिन्होंने Parvarrish जैसे टीवी शो से शुरुआत की और Student of the Year 2, Chandigarh Kare Aashiqui, Babli Bouncer जैसी फिल्मों में काम किया है। यह उनका पहला रियलिटी शो का अनुभव है। उनके फैंस उनका परफॉर्मेंस देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।


9. अमाल मलिक (Amaal Malik)

इन सभी के अलावा बॉलीवुड के संगीतकार अमाल मालिक का नाम भी इस शो में सुनने को मिला। Amaal Malik, संगीतकार, गायक, निर्माता और गीतकार हैं। अमाल बॉलीवुड म्यूजिक परिवार से आते है। अमाल का नाम Jai Ho, MS Dhoni, और Kabir Singh जैसे म्यूजिक हिट्स के लिए काफ़ी फेमस हैं। उनका अपने सुर से दिल जीतने वाला अंदाज़ और म्यूजिकल प्रेजेंस शो में ग्लैमर और संवेदनशीलता ला सकता है। इतने बड़े म्यूजिक डायरेक्ट का बिग बॉस में आना एक अपना ही दिलचस्पी पैदा करता है।

10. प्रणित मोरे (Pranit More)

Pranit More [X]
Pranit More [X]

Pranit More, एक कॉमेडियन, RJ, और कंटेंट क्रिएटर हैं। जिन्होंने एमबीए के बाद सेल्स और रेडियो से काम शुरू किया Canvas Laugh Club के Open Mic शो जीतकर उन्होंने पहचान बनाई और Baap Ko Mat Sikha, Back Bencher जैसे शो भी किए। उनका कॉमेडी अंदाज़ शो में नई ताज़गी ला सकता है।

11. कुणिका सदानन्द (Kunickaa Sadanand)

Kunickaa Sadanand [X]
Kunickaa Sadanand [X]

Kunickaa Sadanand एक अनुभवी अभिनेत्री और एक्टिविस्ट हैं। उनकी फ़िल्मी शुरुआत Kabrastan (1988) से हुई और उन्होंने Beta, Gumraah जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। उनकी अनुभवी और गंभीर छवि शो में सशक्तता और ग्रेविटी जोड़ सकती है।

12. जीशान क़ादरी (Zeeshan Quadri)

Zeeshan Quadri, लेखक, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता है। Gangs of Wasseypur (2012) के सह-लेखक और “Definite” के रूप में भी लोकप्रिय हैं, वे बाद में Meeruthiya Gangsters के निर्देशन में भी सक्रिय रहे। उनका कंटेंट क्रिएशन और निर्देशन झुकाव अंतर्दृष्टि जोड़ सकता है। इसके अलावा नीलम गिरी का भी नाम सामने आ रहा है। नीलम गिरी भोजपुरी फिल्म जगत के एक फेमस एक्ट्रेस है साथ ही उन्हें धक धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। इन कंटेस्टेंट्स के अलावा भी कई ऐसे कंटेस्टेंट है जो शो में हिस्सा लेने वाले है लेकिन उनकी एंट्री को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।

Also Read: SHE चैप्टर: इंदिरा गांधी और एम.ओ. मथाई की रहस्यमयी कहानी

Bigg Boss 19 का सफर अभी शुरू होने वाला है और पहले ही इसके प्रोमो से यह साफ हो गया है कि इस बार का सीज़न पहले से कहीं ज्यादा मनोरंजक और धमाकेदार होने वाला है। टीवी स्टार्स से लेकर डिजिटल क्रिएटर्स और फिल्मी सितारों तक, अलग-अलग पृष्ठभूमि से आए ये कंटेस्टेंट्स शो में नए रंग और नया जोश भरेंगे। हर कोई अपने अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतने और इस खेल में टिके रहने की कोशिश करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि “घरवालों की सरकार” थीम के तहत कौन किसके साथ खड़ा होता है और कौन अपने खेल से सभी को चौंकाता है। एक बात तय है, की आने वाले हफ़्तों में दर्शकों को भरपूर ड्रामा, इमोशन्स और एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। [Rh/SP]

हर साल बिग बॉस का घर दर्शकों के लिए एक नई कहानी, नए ट्विस्ट और ढेर सारे ड्रामे लेकर आता है। [X]
गोविंदा की 100 करोड़ की फिल्में जो बनी लेकिन कभी रिलीज़ नहीं हुईं!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com