मां की जिद पर बनीं एक्ट्रेस, अमिताभ बच्चन संग जोड़ी पसंद किया लोगों ने

करियर की शुरुआत में एक्ट्रेस को लुक को लेकर भी काफी बातें सुननी पड़ी थी। यूं तो रेखा की सांवला रंग उन पर खूब जचता था।
Bollywood Actress Rekha - एक ऐसी एक्ट्रेस बनीं जो अपनी एक्टिंग के दम पर और खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाने के लिए जानी जाती थीं। (Wikimedia Commons)
Bollywood Actress Rekha - एक ऐसी एक्ट्रेस बनीं जो अपनी एक्टिंग के दम पर और खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाने के लिए जानी जाती थीं। (Wikimedia Commons)

Bollywood Actress Rekha - हिंदी सिनेमा की वो जानी मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रेखा है। जिन्होंने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र और जितेंद्र जैसे सभी कलाकारों के संग कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 70 के दशक में रेखा ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना शुरू किया और वह एक ऐसी एक्ट्रेस बनीं जो अपनी एक्टिंग के दम पर और खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाने के लिए जानी जाती थीं। आज हम रेखा के जीवन के कुछ अनकही बातों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने लोगों के ताने को इग्नोर करते हुए अपने काम पर फोकस किया और इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस बनी। (Wikimedia Commons)
उन्होंने लोगों के ताने को इग्नोर करते हुए अपने काम पर फोकस किया और इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस बनी। (Wikimedia Commons)

सांवला रंग के लिए सुनने पड़े ताने

साल 1970 में पहली हिंदी फिल्म में नजर आईं तो देखते ही देखते ही अपनी धाक जमाने भी कामयाब हो गई लेकिन करियर की शुरुआत में एक्ट्रेस को लुक को लेकर भी काफी बातें सुननी पड़ी थी। यूं तो रेखा की छरहरि काया और सांवला रंग उन पर खूब जंचता था। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें अपने रूप रंग को लेकर काफी कुछ झेलना भी पड़ा था। लेकिन उन्होंने इन सब चीजों पर ध्यान ना देते हुए लोगों के ताने को इग्नोर करते हुए अपने काम पर फोकस किया और इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस बनी।अपने काम के अलावा रेखा जिंदगी भर अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहती आई हैं।

रेखा ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह तो कभी एक्ट्रेस ही नहीं बनना चाहती थीं। (Wikimedia Commons)
रेखा ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह तो कभी एक्ट्रेस ही नहीं बनना चाहती थीं। (Wikimedia Commons)

नहीं बनना चाहती थी एक्ट्रेस

रेखा की मां साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस थीं।उन्हीं की इच्छा थी कि उनकी बेटी भी इंडस्ट्री में उन्हीं की तरह अपनी अलग पहचान बनाए। बहुत छोटी उम्र में ही उनकी मां उन्हें मुंबई ले आई थीं और उनसे काम कराना शुरू कर दिया था। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपनी मां के साथ मुंबई का रुख किया था। एक्ट्रेस ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह तो कभी एक्ट्रेस ही नहीं बनना चाहती थीं मां की जिद पर उन्हें एक्ट्रेस बनना पड़ा और उन्हें तो मार-मारकर एक्ट्रेस बनाया गया है।

रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं।(Wikimedia Commons)
रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं।(Wikimedia Commons)

जोड़ा गया कई नाम

रेखा ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म सावन भादो से की थी।इस फिल्म के बाद एक्टर संग रेखा का नाम भी जोड़ा गया था। रेखा अपने करियर में अपने काम के साथ-साथ अपने अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रही हैं। अपने एक्टिंग करियर में उनका नाम नवीन निश्चल के अलावा, विनोद मेहरा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग भी खूब जुड़ा है। फिल्म इंडस्ट्री में करियर के शुरुआत से ही रेखा और अमिताभ बच्चन को लेकर काफी किस्से सुनाई देते रहे हैं। रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को लोग आज भी काफी पसंद करते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com