अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने धर्मेंद्र के निधन को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति बताया। बता दें कि ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में हो गया। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान उनके परिवार समेत अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान जैसे अभिनेता मौजूद रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गंभीर मुद्रा में बैठी हुई|
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए|IANS
Published on
Updated on
2 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '' जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।''

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक्स पर लिखा,''मशहूर हिंदी फिल्म (Hindi Flim) एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने बेमिसाल चार्म और ईमानदारी से कई यादगार किरदारों में जान डाल दी। भारतीय सिनेमा में उनका शानदार योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके दुखी परिवार और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।''

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, ''अपने बेहतरीन अभिनय से 6 दशकों तक हर देशवासी के दिल को छूने वाले धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सामान्य परिवार से आकर उन्होंने फिल्म जगत में अपनी अमिट पहचान बनाई। धर्मेंद्र जी उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक रहे, जिन्होंने जिस किरदार को छुआ, वह जीवंत हो उठा और अपनी इसी कला के माध्यम से उन्होंने हर आयु-वर्ग के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता। अपने अभिनय से वे सदैव हमारे बीच रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।''

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''धर्मेंद्र देओल के निधन से भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट, स्नेही और दिलों में बसने वाला सितारा खो दिया। उनका जाना केवल एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि उस युग का अंत है जिसने पर्दे पर सादगी, भावनाओं और अपनेपन को नई पहचान दी। उनके किरदारों ने हमें हंसाया भी, रुलाया भी और कभी-कभी भीतर तक झकझोर दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।''

[AK]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गंभीर मुद्रा में बैठी हुई|
अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com