पूर्व सांसद और अभिनेत्री जमुना का निधन, राजनैतिक दलों ने जताया शोक

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और दोनों तेलुगु राज्यों के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जमुना के निधन पर दुख व्यक्त किया
वेंकैया नायडू ने जमुना के निधन पर जताया शोक (IANS)

वेंकैया नायडू ने जमुना के निधन पर जताया शोक (IANS)

जमुना 

न्यूज़ग्राम हिंदी: पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और दोनों तेलुगु राज्यों के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जमुना(Jamuna) के निधन पर दुख व्यक्त किया। वेंकैया नायडू ने कहा कि वह जमुना के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हैं। नायडू ने ट्वीट किया, सिल्वर स्क्रीन की सत्यभामा के रूप में वह जानी जाने वाली, उन्होंने जो किरदार निभाए वो आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने जमुना के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके निधन को फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने कहा कि जमुना ने न केवल तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में बल्कि हिंदू फिल्मों में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

राव ने कहा कि जमुना की सेवाएं सिर्फ कला तक ही सीमित नहीं थीं, उन्होंने संसद सदस्य के रूप में लोगों की सेवा की। राव ने जमुना के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गुजरे जमाने की फिल्म स्टार और पूर्व सांसद जमुना के निधन पर दुख व्यक्त किया।

<div class="paragraphs"><p>वेंकैया नायडू ने जमुना के निधन पर जताया शोक (IANS)</p></div>
भारत के प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण विठ्ठलदास दोशी का निधन



मुख्यमंत्री ने कहा कि जमुना के निधन से तेलुगू सिनेमा के सुनहरे दौर के कलाकारों का अंत हो गया और उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी जमुना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्मों और हिंदी फिल्मों में विविध भूमिकाएं निभाकर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।

मंत्री ने याद किया कि पौराणिक भूमिकाएं निभाकर और विशेष रूप से 'सत्यभामा' की भूमिका निभाकर उन्होंने खुद को दर्शकों का चहेता बना लिया।

तेलंगाना फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार ने भी जमुना के निधन पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि 150 तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया।

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, तेदेपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अतचन नायडू और अन्य ने भी जमुना के निधन पर शोक व्यक्त किया।

--आईएएनएस/ VS



Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com