कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफIANS

पहली बार भूत का किरदार निभाने जा रही है कैटरीना कैफ

यह पहली बार है जब वह किसी फिल्म में भूत का किरदार निभाती नजर आएंगी। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो साझा किया था।
Published on

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी आने वाली फिल्म 'फोन भूत' में भूत की भूमिका निभाएंगी। हॉरर-कॉमेडी में सिद्धांत चतुवेर्दी और ईशान खट्टर भी हैं। यह पहली बार है जब वह किसी फिल्म में भूत का किरदार निभाती नजर आएंगी। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के सेट से एक बीटीएस वीडियो साझा किया था। वीडियो में दिखाया कि फिल्म के निर्माण के दौरान कलाकारों ने बहुत अच्छा समय बिताया, जिससे दर्शकों का उत्साह फिल्म में तीनों अभिनेताओं को एक साथ देखने के लिए बढ़ा।

कैटरीना कैफ
क्या है नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए ‘Bollywood Hero’ की परिभाषा?

'फोन भूत' का निर्देशन गुरमीत सिंह (Gurmit Singh) ने किया है, जो क्राइम-ड्रामा स्ट्रीमिंग शो 'मिर्जापुर' में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित फिल्म, विक्की कौशल के साथ शादी के बाद कैटरीना कैफ की पहली फिल्म भी होगी।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना कैफ और विक्की कौशलWikimedia commons

रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के स्वामित्व वाली एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) द्वारा निर्मित, 'फोन भूत' (Phone bhoot) 4 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in