मात्र 5000 रुपए लेकर आई थी भारत, बॉलीवुड में आने से पहले सिखाती थी दिशा पाटनी को डांस

वे 'बिग बॉस 9' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शोज की कंटेस्टेंट रही हैं। उन्होंने फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' में अपने कमाल के डांस से दिल जीत लिया था।
Nora Fatehi : अपने टैलेंट के दम पर मनोरंजन जगत में खास मुकाम बनाया है  आज उनके डांस की तुलना माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेज के साथ होती है। (Wikimedia Commons)
Nora Fatehi : अपने टैलेंट के दम पर मनोरंजन जगत में खास मुकाम बनाया है आज उनके डांस की तुलना माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेज के साथ होती है। (Wikimedia Commons)

Nora Fatehi : कनाडा की एक आम लड़की आंखों में बड़े - बड़े सपने लिए सालों पहले भारत आई थी। नोरा ने कभी भी नहीं सोचा होगा की उनका ये सफर इतना शानदार होगा। आज ना सिर्फ उनका डांस, बल्कि फैंस नोरा की एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उन्हें हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में देख चुके हैं लेकिन वे लोगों के बीच अपने डांस के लिए मशहूर हैं। वे 'बिग बॉस 9' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शोज की कंटेस्टेंट रही हैं। उन्होंने फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' में अपने कमाल के डांस से दिल जीत लिया था। आपको बता दें नोरा बीते दिन 6 फरवरी को 32 साल की हो गई है।

शुरुआती दिनों में किया हुक्का बार में डांस

नोरा फतेही का जन्म 1992 में कनाडा में हुआ था। एक्ट्रेस का परिवार मोरक्को से ताल्लुक रखता। नोरा के माता पिता उन्हें डांस और एक्टिंग में करियर बनाने की बजाए पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देते थे।

अपने करियर की शुरुआत में हुक्का बार में काम करती थीं जहां उन्होंने अपने डांस कौशल को बेहतर बनाया था। नोरा फतेही ने डांस की ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने खुद अभ्यास के जरिये अपने डांस को बेहतर बनाया था। नोरा फतेही सिर्फ 5000 रुपये रखकर भारत आई थीं। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर मनोरंजन जगत में खास मुकाम बनाया है और आज उनके डांस की तुलना माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा जैसी एक्ट्रेसेज के साथ होती है।

नोरा ने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। फैंस नोरा की एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहते हैं। (Wikimedia Commons)
नोरा ने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। फैंस नोरा की एक झलक पाने के लिए भी बेताब रहते हैं। (Wikimedia Commons)

दिशा की डांस टीचर थी नोरा

नोरा फतेही अपने करियर की शुरुआत में डांस सिखाने का काम भी करती थीं। ' रोर टाइगर ऑफ सुंदरबन' से नोरा ने बॉलीवुड में सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें ओ साकी साकी, मुकाबला, सिप-सिप से लेकर गर्मी जैसे हर एक हीट गाने में नोरा के डांस मूव्स देखने के लिए मिलते हैं। आज नोरा ने इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिशा पाटनी उनकी स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने कुछ साल पहले इंस्टाग्राम पर दिशा के गिफ्ट की फोटो शेयर कर फैंस को बताया था कि दिशा की टीचर बनने का एक्सपीरियंस बहुत खास था।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com