लता मंगेशकर की जयंती पर देश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने किया योगदान को याद

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
लता मंगेशकर, गृह मंत्री अमित शाह
लता मंगेशकर की जयंती पर देश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिIANS
Published on
Updated on
2 min read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अपने सुरों से भारतीय संगीत को नई पहचान देने वालीं, करोड़ों देशवासियों की सबसे पसंदीदा संगीतज्ञ, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं।"

अमित शाह (Amit Shah) ने आगे लिखा, "लता दीदी के सुरों में सहजता, स्थिरता और वह आत्मीयता थी, जो हर एक श्रोता को मंत्रमुग्ध कर जाती थी। उनसे जब भी मिलना हुआ, संगीत और कला संबंधी विषयों पर लम्बी बातचीत हुई। अनेक भाषाओं और बोलियों के संगीत को अपनी जादुई आवाज से समृद्ध बनाने वालीं लता दीदी अपनी गीतों के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के मन में अनंतकाल तक बसी रहेंगी।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भी लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लिखा, 'स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें सादर नमन।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद करते हुए उनके योगदान को अप्रतिम बताया। उन्होंने लिखा, "लता दीदी ने अपने सुरों के माध्यम से भारतीय संगीत को विश्वपटल पर विशिष्ट पहचान दी। उनकी अप्रतिम, अद्वितीय, अनूठी आवाज संगीत को नव प्राण प्रदान कर समृद्ध करती है। आपके मधुर गीत व दिव्य स्वर युगों-युगों तक हमारे हृदय में जीवंत रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लता मंगेशकर को 'महान सुर साधिका' और 'स्वर सम्राज्ञी' कहते हुए उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, "उनके दिव्य स्वर भारत (India) की आत्मा की अभिव्यक्ति हैं। भक्ति से देशभक्ति तक, विरह से उत्सव तक हर भाव को उनके कंठ ने अमर कर दिया। आपकी वाणी हर भारतीय के हृदय में सदैव गुंजायमान रहेगी।"

(BA)

लता मंगेशकर, गृह मंत्री अमित शाह
Birth Anniversary: सुरों की देवी लता मंगेशकर और उनकी अनसुनी बातें!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com