परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में कर सकते हैं शादी: सूत्र

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में कर सकते हैं शादी: सूत्र (IANS)

परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में कर सकते हैं शादी: सूत्र (IANS)

Parineeti-Raghav

न्यूज़ग्राम हिंदी: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह बात सूत्रों कही।

परिणीति शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। साथ ही उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे।

शनिवार सुबह परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वह होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं।

<div class="paragraphs"><p>परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में कर सकते हैं शादी: सूत्र (IANS)</p></div>
अनुष्का शर्मा ने कान फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू, सुंदर गाउन पहनकर ढाया कहर



परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर में 'शाही शादी' हुई थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं।

परिणीति ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक, आप सांसद राघव चड्ढा की पहले उदयपुर पहुंचने की योजना थी, लेकिन वह अब जयपुर आएंगे और यहां विवाह स्थल का जायजा लेंगे, जबकि परिणीति रविवार तक उदयपुर में रहेंगी। उसके बाद वह जयपुर भी जाएंगी।

परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी।

--आईएएनएस/VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com