परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इंडिया गेट के पास होगी

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (IANS)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (IANS)

इंडिया गेट

न्यूजग्राम हिंदी: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) की सगाई 13 मई को इंडिया गेट (India Gate) के पास होगी। एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) कल दिल्ली (Delhi) आएंगी। हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी (Maltie Marie) के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं है।

सगाई से पहले, मुंबई के बांद्रा (Bandra) इलाके में एक्ट्रेस का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया हुआ है।

<div class="paragraphs"><p>परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (IANS)</p></div>
World Press Freedom Day 2023: जानिए 3 मई को मनाए जाने वाले प्रेस स्वतंत्रता दिवस के बारे में

पैपराजी विरल भयानी (Viral Bhayani) द्वारा साझा किया गया एक वीडियो में परिणीति का अपार्टमेंट उनकी सगाई से पहले लाइटिंग से जगमगाता हुआ दिख रहा है, जो शनिवार 13 मई को होने वाली है।

राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट (New Delhi Airport) पर एक साथ देखा गया है।

एयरपोर्ट से पिक-अप करने से लेकर रेस्तरां में साथ जाने तक, परिणीति और राघव को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की खबरों का न तो खंडन किया और न ही स्वीकार किया।

<div class="paragraphs"><p> नई दिल्ली एयरपोर्ट (New Delhi Airport) पर एक साथ&nbsp;</p></div>

नई दिल्ली एयरपोर्ट (New Delhi Airport) पर एक साथ 

IANS

वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति इम्तियाज अली निर्देशित 'चमकीला' में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है।

--आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com