इस तस्वीर में तीन लोग एक साथ खड़े हैं|
मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता और संगीत गुरु पूरन शाह कोटी का निधन, पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर।IANS

पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर : मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता और संगीत गुरु पूरन शाह कोटी का निधन

पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका, मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता और संगीत गुरु पूरन शाह कोटी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
Published on

जानकारी के मुताबिक, पूरन शाह कोटी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, जिसके बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन (Death) की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे पंजाबी संगीत (Punjabi Music) समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

पूरन शाह कोटी का योगदान पंजाबी संगीत में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने मास्टर सलीम को बचपन से ही संगीत के लिए प्रेरित किया और हर कठिन समय में उसका हौसला बढ़ाया। मास्टर सलीम कई बार मंचों पर यह स्वीकार कर चुके हैं कि उनके पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह रहा है।

पूरन शाह कोटी (Puran Shah Koti) ने कई दिग्गज गायकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने हंसराज हंस और जसबीर जस्सी जैसे मशहूर गायक बनाए। इसके अलावा, बब्बू मान को भी शुरुआती दौर में उन्होंने मार्गदर्शन और मंच प्रदान किया, जिससे उन्हें पहचान मिली और वे संगीत जगत में खुद को स्थापित कर सके।

पूरन शाह कोटी का जीवन और उनके द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिए गए योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा प्रशिक्षित कलाकार उनके योगदान की गाथा को आगे बढ़ाते रहेंगे।

[AK]

इस तस्वीर में तीन लोग एक साथ खड़े हैं|
नहीं रहे अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले सतीश शाह, किडनी फेल होने से हुआ निधन
logo
hindi.newsgram.com