पांच ऐसी फिल्में जिसे देख कर आपके आंखों से छलकने लगेंगे आंसू

ऐसे फिल्म है जो किसी की जीवनी पर आधारित है और दर्शकों के दिल में भी बस गए है। जिन्होंने भी उस फिल्म के किरदार को देखा, वे उनका सुख, दुख: और कष्ट को महसूस कर पाए।
Real Life Top Movies :कई ऐसे फिल्म है जो किसी की जीवनी पर आधारित  है और दर्शकों के दिल में भी बस गए है। (Wikimedia Commons)
Real Life Top Movies :कई ऐसे फिल्म है जो किसी की जीवनी पर आधारित है और दर्शकों के दिल में भी बस गए है। (Wikimedia Commons)

Real Life Top Movies : कई ऐसे फिल्म है जो किसी की जीवनी पर आधारित है और दर्शकों के दिल में भी बस गए है। जिन्होंने भी उस फिल्म के किरदार को देखा, वे उनका सुख, दुख: और कष्ट को महसूस कर पाए। आज हम ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में चर्चा करेंगे।

छपाक

एसिड विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की जीवनी पर आधारित 'छपाक' एक दिल छू लेने वाली कहानी है। ये फिल्म मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी का किरदार निभाया है। इसमें उनके ऊपर खौफनाक एसिड हमले के बाद का घटनाएं जो उन्होंने सहसपूर्वक संभाला, यह दिखाया गया है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

 अमिर खान की 'दंगल' में महावीर सिंह फोगाट की कहानी है। (Wikimedia Commons)
अमिर खान की 'दंगल' में महावीर सिंह फोगाट की कहानी है। (Wikimedia Commons)

दंगल

यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। अमिर खान की 'दंगल' में महावीर सिंह फोगाट की कहानी है। फिल्म में महावीर सिंह अपनी बेटियों को पहलवान बनाने के लिए किए गए कठिन परिश्रम को दिखाता है, जो समाज में स्त्री शक्ति को बढ़ावा देता है। यह फिल्म को न केवल भारतीय दर्शकों ने बल्कि विदेशी दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया था।

सुपर 30

शिक्षक अनंत कुमार की कहानी पर आधारित 'सुपर 30' में ऋितिक रोशन ने उनका किरदार निभाया है, जो गरीब छात्रों को आईआईटी की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। यह फिल्म समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देती है और सामाजिक असमानता पर ध्यान केंद्रित करती है।

मांझी द माउंटेन मेन

फिल्म में मुख्य भूमिका में नवाजुद्दीन सिद्दकी थे। केतन मेहता की निर्देशित 'मांझी द माउंटेन मेन' ने बिहार के माउंटेनियरिंग हीरो दशरथ मांझी की कहानी को बयां किया है। फिल्म में दिखाए गए मांझी के संघर्ष और उनकी मेहनत ने दर्शकों को प्रेरित किया है। इसमें दिखाया गया था, की दशरथ मांझी 23 साल तक अकेले एक पर्वत को काटते रहते हैं और अंत में रास्ता बना दिया ये रास्ता आज भी आप देख सकते है।

संजय दत्त की जीवनी पर आधारित 'संजू' ने दर्शकों के मन के उनके रंगीन जीवन के बारे में बने ख्याली पुलाव बदल कर रख दिया। (Wikimedia Commons)
संजय दत्त की जीवनी पर आधारित 'संजू' ने दर्शकों के मन के उनके रंगीन जीवन के बारे में बने ख्याली पुलाव बदल कर रख दिया। (Wikimedia Commons)

संजू

संजय दत्त की जीवनी पर आधारित 'संजू' ने दर्शकों के मन के उनके रंगीन जीवन के बारे में बने ख्याली पुलाव बदल कर रख दिया। रणवीर कपूर ने संजू के किरदार में उम्दा प्रस्तुति की है, जो बॉलीवुड के भयंकर संघर्षों और उनके व्यक्तिगत जीवन की झलकियों को दिखाती है। यह फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com