

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने मार्च में बेटी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा है। कपल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी और आज वे बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।
बॉलीवुड (Bollywood) के क्यूट कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) ने 15 जुलाई को अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है और सोशल मीडिया पर सरायाह के नन्हें पैरों की फोटो भी शेयर की थी। कपल ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी।
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के घर 7 नवंबर को नन्हें कदमों ने कदम रखा। अभिनेत्री ने बेबी बॉय को जन्म दिया और अभिनेता ने बिना देरी के सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। कपल ने 9 नवंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में शादी की थी।
बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में शुमार राजकुमार राव (Shumar Rajkumar Rao) और उनकी पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) भी इस साल एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी का स्वागत किया। इस प्रेमी जोड़े ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chaddha) से 24 सितंबर 2023 में शादी की थी और शादी के दो साल बाद अक्टूबर को बेटे नीर को जन्म दिया। परिणीति ने नीर की फोटोज अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।
‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) और क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) ने 16 अप्रैल को शादी के आठ साल बाद बेबी बॉय का स्वागत किया। कपल ने बेबी बॉय का नाम फतेह सिंह खान रखा है। कपल ने 23 नवंबर 2017 को शादी की थी।
अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी पत्नी शूरा (Sshura Khan) ने भी साल 2025 में नन्हीं परी का स्वागत किया। शूरा ने अक्टूबर के महीने में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। परिवार की तरफ से बताया गया कि बेबी गर्ल का नाम सिपारा रखा गया है।
[AK]