जब सलमान खान ने अशोक सराफ की गर्दन पर रख दिया था असली चाकू, बस ज़रा-सी चूक और जान चली जाती !

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'जागृति' (Film Jagriti) की शूटिंग के दौरान अशोक सराफ (Ashok Saraf) के गले पर असली चाकू (Knife on neck) से लगा गहरा घाव, जिससे खून बहने लगा। अशोक बोले- "अगर हाथ फिसलता तो मेरी जान जा सकती थी।" शूटिंग के दौरान हुआ ये हादसा आज भी उनके ज़ेहन में ताजा है।
इस चित्र में सलमान खान और अशोक सराफ गहन बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सलमान खान ने शूटिंग के दौरान अशोक सराफ की गर्दन पर असली चाकू रख दिया था। (AI)
Published on
Updated on
4 min read

बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन सीन भले ही बड़े पर्दे पर दर्शकों को रोमांचित कर दें, लेकिन कई बार इन सीन के पीछे की सच्चाई बेहद खतरनाक होती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला वाकया साझा किया है दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Saraf) ने, जब 1992 में फिल्म ‘जागृति’ (Film Jagriti) की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ एक सीन में उनकी जान पर बन आई थी। अशोक सराफ उस फिल्म में विलेन की भूमिका में थे। फिल्म का एक सीन ऐसा था, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) को उन्हें पीछे से पकड़कर गर्दन पर चाकू रखना था। आमतौर पर ऐसे सीन में नकली चाकू या रबर चाकू का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार गलती से असली चाकू सेट पर मौजूद था और वही इस्तेमाल किया गया।

रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में अशोक सराफ ने बताया कि सलमान खान ने जब उनके गले पर चाकू रखा (Knife on neck), तो वह असली था और उसकी नोक बहुत तेज थी। डायलॉग बोलते हुए अशोक सराफ सीन के मुताबिक खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सलमान का पकड़ना इतना जोरदार था कि चाकू की नोक उनकी गर्दन को चीरती चली गई।

अशोक सराफ ने बताया, “वो मेरी गर्दन को एक चाकू से जकड़े हुए थे और वो एक असली चाकू था। उसकी जो नोक थी, वो कट कर गई ऐसे। जैसे ही हमने डायलॉग बोलना शुरू किया, मैं उनके चंगुल से निकलने की कोशिश करने लगा। सलमान जोर से दबा रहे थे। फिर मैंने कहा- ‘धीरे से दबाओ, कट रहा है यहां गर्दन पर’।” अशोक सराफ के मुताबिक, अगर सलमान खान का हाथ ज़रा भी फिसलता या एक इंच और चाकू भीतर चला जाता, तो उनकी गर्दन की नस कट सकती थी और जान भी जा सकती थी। उसके बाद वो कहते हैं, “अगर यहां की नस कट जाती, तो हम वहीं… मुझे नहीं पता है की सलमान को ये सब आज भी याद है या नहीं। ऐसे हादसे बहुतों को याद भी नहीं रहते, भूल जाते हैं।”

चित्र में सलमान खान और अशोक सराफ दोनों के चेहरे पर खुशी झलक रही है।
सीन करते वक्त चाकू की धार से अशोक सराफ की गर्दन पर गहरा कट लग गया। (AI)

इस खतरनाक हादसे के बाद अशोक सराफ (Ashok Saraf) ने सलमान को बताया कि ऐसे सीन कैसे करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि चाकू को उल्टा पकड़ो ताकि धार वाली साइड गर्दन से दूर रहे। लेकिन सलमान ने कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो कैमरे में चाकू का उल्टा पकड़ा जाना साफ़ नज़र आएगा। ऐसे में सीन के लिए उन्होंने वही तरीका अपनाए रखा, लेकिन फिर भी अशोक सराफ की गर्दन पर गहरा कट लग ही गया। जब यह सीन शूट हुआ, तब तक किसी को अंदाज़ा नहीं था कि अशोक सराफ को इतनी गंभीर चोट लग चुकी है। बाद में जब उन्होंने गर्दन पर गहरा कट देखा, तब समझ आया कि यह हादसा कितना खतरनाक था। उन्होंने ये भी बताया कि इतने सालों के करियर में ऐसा सीन पहली बार उनके साथ हुआ, जब एक असली चाकू से उनकी जान पर बन आई।

यह घटना 1992 की फिल्म ‘जागृति’ की शूटिंग के दौरान घटी थी, जिसे सुरेश कृष्णा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर, अशोक सराफ, प्रेम चोपड़ा, पंकज धीर, पुनीत इस्सर और ए.के. हंगल जैसे कलाकार शामिल थे। फिल्म में अशोक सराफ का निगेटिव रोल था जबकि सलमान मुख्य भूमिका में थे। हालांकि यह एक दर्दनाक और जानलेवा अनुभव था, लेकिन इसके बावजूद अशोक सराफ और सलमान खान (Salman Khan) ने कई फिल्मों में साथ काम किया। इनमें ‘करण अर्जुन’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘बंधन’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।

चित्र में सलमान खान और अशोक सराफ आपस में बात कर रहे हैं, और सलमान खान किसी बात को लेकर खेद जताते हुए नज़र आ रहे हैं।
अशोक सराफ ने सलमान को सीन सही करने का तरीका भी बताया था, पर कट लग चुका था। (AI)

इस घटना के कई सालों बाद हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) और अशोक सराफ (Ashok Saraf) एक कार्यक्रम के दौरान एक ही मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में जैसे ही अशोक सराफ मंच पर आए, सलमान तुरंत अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और पूरे समय उनके पीछे सम्मान में खड़े रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और लोगों ने सलमान के इस विनम्र व्यवहार की खूब तारीफ की।

यह भी पढ़ें

इस चित्र में सलमान खान और अशोक सराफ गहन बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जादूगोड़ा की अनकही पीड़ा : जब परमाणु शक्ति बनी गांव के लिए अभिशाप

अशोक सराफ ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि सलमान को यह घटना याद भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि कलाकार इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें कई बार ऐसे हादसे याद नहीं रहते। लेकिन उनके लिए यह एक ऐसा पल था जिसे वो कभी भूल नहीं सकते, क्योंकि इसमें उनकी जान तक जा सकती थी।

चित्र में सलमान खान और अशोक सराफ दोनों के चेहरे पर खुशी झलक रही है।
सालों बाद एक मंच पर सलमान अशोक के लिए खड़े हुए, वीडियो हुआ वायरल। (AI)

निष्कर्ष

बॉलीवुड में अक्सर बड़े स्टंट और एक्शन सीन दर्शकों को रोमांचित करते हैं, लेकिन कई बार कलाकारों के लिए ये सीन जानलेवा भी बन सकते हैं। अशोक सराफ के साथ सलमान खान द्वारा हुआ यह हादसा इसी सच्चाई की एक मिसाल है। यह घटना न केवल फिल्मी दुनिया के खतरनाक पहलू को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि अनुभव और सतर्कता दोनों ही शूटिंग के दौरान कितने ज़रूरी हैं। [Rh/PS]

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com