सुनील शेट्टी की कुल 33 ऐसी फिल्में जिन्हें कभी नहीं देख पाएं दर्शक

सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। एक्टिंग के अलावा सुनील शेट्टी का शानदार बिजनेस है और वो फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
Sunil Shetty's shelved movies : सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। (Wikimedia Commons)
Sunil Shetty's shelved movies : सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। (Wikimedia Commons)

Sunil Shetty's shelved movies : नब्बे के दशक में एक्शन हीरो के रूप में पॉपुलर हुए सुनील शेट्टी रोमांटिक और कॉमेडी रोल में भी खूब हिट रहे हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दिए है। सुनील शेट्टी ने धड़कन, बलवान, मोहरा, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, दिलवाले, बॉर्डर, रक्षक, विनाशक जैसी फिल्मों में शानदार रोल किया है। सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में 25 साल हो चुके हैं और उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। एक्टिंग के अलावा सुनील शेट्टी का शानदार बिजनेस है और वो फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी की कई ऐसी फिल्में है जो कभी रिलीज़ ही नहीं हुई? जी हां! इतनी सारी फिल्में देने के बावजूद भी सुनील शेट्टी ने कई ऐसे फिल्मों में काम कर चुके हैं या चुने जा चुके हैं जो आज तक रिलीज नहीं हो पाईं।

सुनील शेट्टी की ये फिल्में कई कारणों से बनने से पहले ही बंद हो गईं। कहा जाता है कि इनमे से कई फिल्में तो केवल अनाउंस होकर ही रह गई और तो और उनकी कई फिल्में ऐसी भी रहीं जिनको फाइनेंसर ना मिलने की वजह से शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। इन सब के बाद भी कई फिल्मों की शूटिंग भी हुई और फिर बजट कम होने के कारण शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। कई तो पूरी बनी और फिर भी रिलीज नहीं हो पाईं। इतने सारे कारण होने के वजह से मन में ये सवाल तो जरूर उठता है कि वो कौन सी ऐसी फिल्में थी जो कभी भी दर्शकों के पास नहीं पहुंच पाई।

सुनील शेट्टी की कई फिल्में तो पूरी बनी और फिर भी रिलीज नहीं हो पाईं। (Wikimedia Commons)
सुनील शेट्टी की कई फिल्में तो पूरी बनी और फिर भी रिलीज नहीं हो पाईं। (Wikimedia Commons)

वो फिल्में जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं

सुनील शेट्टी की कभी रिलीज ना हो पाई फिल्में हैं, एक और फौलाद (दिव्या भारती के साथ), दो कदम आगे (दिव्या भारती के साथ), जाहिल (रवीना टंडन के साथ), हम हैं आग (सोमी अली के साथ), अयुद्ध (सोनाली बेंद्रे), दि बॉडीगार्ड (श्रीदेवी के साथ), कौरव (अक्षय कुमार के साथ), शोला, रुस्तम (मनीषा कोइराला), चोरी मेरा काम (शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के साथ), कर्मवीर (विनोद खन्ना), चोर सिपाही, कैप्टन अर्जुन (ममता कुलकर्णी), काला पानी (अजय देवगन, करिश्मा कपूर के साथ), कमिश्नर (शिल्पा शेट्टी के साथ), जुआ (मनीषा कोइराला), राधेश्याम सीता राम (ऐश्वर्या राय के साथ), पूरब की लैला पश्चिम का छैला (नम्रता शिरोडकर) हम पंछी एक डाल के (ऐश्वर्या राय के साथ), एक हिंदुस्तानी (रवीना टंडन), वंदे मातरम (संजय दत्त के साथ), अखंड, गहराई (रवीना टंडन), जज्बा, मुक्ति, फेम, गुड नाईट, फांसी दि कैपिटल पनिशमेंट, मुंबई टैक्सी सर्विस, शोमैन, चाय गर्म, शूटर ।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com