रवि दुबे : इंजीनियरिंग से एक्टिंग और फिर ऐसा रहा टीवी दर्शकों के चहेते दामाद बनने तक का सफर

रवि दुबे ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और पढ़ाई को प्राथमिकता देने के कारण एक्टिंग को फुलटाइम पेशा नहीं माना था।
रवि दुबे टीवी स्टार के रूप में कैमरे के सामने पोज़ देते हुए|
रवि दुबे का सफर: इंजीनियरिंग से टीवी स्टार बनने तक का प्रेरक अनुभव|IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

अभिनेता 23 दिसंबर को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे।

टीवी शो 'सास बिना ससुराल' और 'जमाई राजा' में दामाद के किरदार ने उन्हें दर्शकों का चहेता दामाद बना दिया था। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे रवि दुबे साधारण परिवार से आते हैं। उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। उनके पिता सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं।

रवि दुबे (Ravi Dubey) की एक्टिंग में रुचि देखने के बाद पिता चाहते थे कि वह अपना बैकअप तैयार करें। अगर एक्टिंग में करियर नहीं चल पाया, तो जीवन जीने के लिए कुछ तो होना चाहिए। इसके बाद रवि ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में डिग्री ली है, लेकिन किस्मत को उनके लिए कुछ और ही मंजूर था।

टेक्निकल करियर में जाने के बजाय रवि ने मॉडलिंग को चुना, जिसने जल्द ही उनके लिए छोटे पर्दे का रास्ता खोल दिया।

कॉलेज के समय से ही रवि को मॉडलिंग के प्रोजेक्ट्स मिलने लगे थे। एक किस्सा शेयर करते हुए रवि ने बताया था कि जब पिता ने उन्हें पहली बार टीवी (TV) के विज्ञापन में देखा था, तो खुशी से झूमते हुए 50 हजार रुपए खर्च कर दिए थे।

दरअसल अभिनेता के पिता किसी रेस्टोरेंट में थे जब उन्होंने पहली बार रवि को टीवी पर देखा। खुश होकर उन्होंने वहां बैठे सभी लोगों के लिए खाना ऑर्डर कर दिया, जिसका बिल 50 हजार रुपए था, जबकि उस विज्ञापन के लिए रवि को 10 हजार रुपए मिले थे।

साल 2006 रवि के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इसी साल उन्हें शो 'स्त्री तेरी कहानी' मिला, जिसके बाद उन्हें 'डोली सजा के' और 'यहां के हम सिकंदर' में काम करने का मौका मिला। काम मिलता रहा लेकिन पहचान पाने का सफर लंबा था। साल 2010 में आए टीवी सीरियल 'सास बिना ससुराल' से अभिनेता को पहचान मिली। सीरियल में कई मेल लीड थे, लेकिन रवि दुबे ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता और शो 'जमाई राजा' ने उन्हें सुपरस्टार (Super Star) बना दिया।

ये सीरियल घर-घर में इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि रवि दुबे अच्छे जमाई के ब्रांड एंबेसडर बन गए, मतलब हर किसी को रवि जैसा ही दामाद चाहिए था। अब अभिनेता फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में अपना जलवा दिखा रहे हैं। रवि नीतीश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले हैं। अभिनेता खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।

[AK]

रवि दुबे टीवी स्टार के रूप में कैमरे के सामने पोज़ देते हुए|
सर्गुन मेहता को लगा रवि दुबे का प्रपोजल टीवी स्टंट, एक असली प्यार की फिल्मी कहानी

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com