हिंदू धर्म ने मुझे प्रेरित किया: रामास्वामी

रामास्वामी ने कहा कि मैं एक हिंदू हूं मेरा मानना है कि ईश्वर पर विश्वास एक सत्य है। ईश्वर ने हमें यहां एक उद्देश्य से भेजा है और ईश्वर के उद्देश्य को साकार करना हमारा कर्तव्य है।
रामास्वामी
US Election: रामास्वामी का मानना है की सेवा एक धर्म तक कभी सीमित नहीं रह सकता।[Wikimedia Commons]
Published on
Updated on
2 min read

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय अमेरिकी विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswami) ने कहा कि हिंदू आस्था ने उन्हें इस दौड़ में शामिल होने की स्वतंत्रता और प्रेरणा दी है। तो चलिए पूरे विस्तार से आपको बताते हैं की रामास्वामी ने ऐसा क्यों कहा और किस प्रकार हिंदू धर्म रामास्वामी को अमेरिका में इलेक्शन लड़ने के लिए प्रेरणा दे रहा है।

रामास्वामी ने ऐसा क्यों कहा

रामास्वामी का मानना है की सेवा एक धर्म तक कभी सीमित नहीं रह सकता। हिंदू धर्म (Hindu Dharma) हमें सद्भावना, धर्म के प्रति आदर, सम्मान करना सीखना है। उन्होंने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बनते हैं तो वह उन मूल्यों को बढ़ावा देंगे जो किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है। वे अमेरिका में धार्मिक आस्था परिवार कड़ी मेहनत और देशभक्ति के मूल्यों को मजबूत बनाएंगे। रामास्वामी ने शनिवार को आयोजित “द फैमिली लीड फॉर्म” कार्यक्रम के दौरान अमेरिका के लोगों को हिंदू धर्म के बारे में बताया और कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने के लिए मुझे प्रेरणा हिंदू धर्म से ही मिली।

प्रौद्योगिकी उद्यमी रामास्वामी
उन्होंने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति बनते हैं तो वह उन मूल्यों को बढ़ावा देंगे जो किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है।[Wikimedia Commons]

प्रौद्योगिकी उद्यमी रामास्वामी (Technology entrepreneur Ramaswamy) ने कार्यक्रम के दौरान ईसाई लोगों के सामने अपनी हिंदू आस्था के बारे में बात की और बताया कि कैसे इसने उनमें ईसाई धर्म के समान मूल्य पैदा किए हैं। उन्होंने कहा मेरी आस्था ही मुझे आजादी देती है। मेरी आस्था ही है जिससे प्रेरित होकर मैं राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुआ हूं। रामास्वामी ने कहा कि मैं एक हिंदू हूं मेरा मानना है कि ईश्वर पर विश्वास एक सत्य है। ईश्वर ने हमें यहां एक उद्देश्य से भेजा है और ईश्वर के उद्देश्य को साकार करना हमारा कर्तव्य है। हमारे धर्म की एक मूल बात यह है कि ईश्वर हम सभी में निवास करता है।

कौन है रामास्वामी

विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के रिपब्लिकन पार्टी के अमेरिकी नेता है, और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी पद की दावेदारी कर रहे हैं। 38 वर्षीय रामास्वामी का जन्म ओहिया में हुआ था।

Vivek Ramaswami With wife
विवेक रामास्वामी भारतीय मूल के रिपब्लिकन पार्टी के अमेरिकी नेता है[Wikimedia Commons]

उनके माता-पिता भारत के प्रवासी थे, उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान के डिग्री हासिल की और फिर लॉ स्कूल की पढ़ाई पूरी की। 2014 में उन्होंने अपनी खुद की बायोटिक कंपनी रोहियांत साइंस की स्थापना की जिसने उन दावों के लिए बड़ी कंपनियों से पेटेंट खरीदे जो अभी तक पूरी तरह से विकसित नहीं की गई थी। उन्होंने 2021 में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन वर्ष 2023 तक इसके अध्यक्ष बने रहे। वर्ष 2022 तक रामास्वामी ने स्ट्राइक ऐसेट मैनेजमेंट के को फाउंडर भी थे। फरवरी 2023 में रामास्वामी ने 2024 के चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नामांकन के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com