Zelenskyy ने Putin समेत अन्य रूसी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

प्रतिबंध की लिस्ट में कुल 35 रूसी शामिल हैं। इनके अलावा, कुछ महत्वपूर्ण लोगों में रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल हैं।
Zelenskyy ने Putin समेत अन्य रूसी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध
Zelenskyy ने Putin समेत अन्य रूसी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध IANS

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव, प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन और मॉस्को में कई अन्य उच्च पदस्थ अधिकारियों पर व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को हस्ताक्षर किए गए डिक्री, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद द्वारा लिए गए एक फैसले के स्वीकृति में आया।

प्रतिबंध की लिस्ट में कुल 35 रूसी शामिल हैं। इनके अलावा, कुछ महत्वपूर्ण लोगों में रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल हैं।

प्रतिबंधों के कारण लिस्ट में शामिल लोग यूक्रेन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, Zelenskyy ने रूसी विश्वविद्यालयों और उनके नेताओं पर प्रतिबंध लगाने वाले अन्य डिक्री पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

Zelenskyy ने Putin समेत अन्य रूसी अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध
NATO को उम्मीद, रूस से युद्ध में जीत जाएगा यूक्रेन

इस लिस्ट में, मिखाइल लोमोनोसोव के नाम पर मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी, बॉमन मॉस्को स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी और नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी हायर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स शामिल हैं।

यूक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल मिलाकर 236 रूसी विश्वविद्यालयों को लिस्ट में शामिल किया है।

डिक्री पर हस्ताक्षर होने के बाद यूक्रेनी शैक्षिक, सांस्कृतिक और देश के संस्थानों को रूसी विश्वविद्यालयों के साथ सभी संबंधों और समझौतों को तोड़ना पड़ सकता है।
(आईएएनएस/PS)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com