मूंग दाल का ज्यादा सेवन शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान

मूंग दाल हाई क्वालिटी प्रोटीन, विटामिन, पोटैशियम, एसेंशियल फैटी एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत है।
मूंग दाल का ज्यादा सेवन शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
मूंग दाल का ज्यादा सेवन शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान Wikimedia

दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, इसके साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फायदा देते हैं। मूंग दाल (Moong Dal) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे शरीर को फायदा भी पहुंचाती है। यह हाई क्वालिटी प्रोटीन, विटामिन, पोटैशियम, एसेंशियल फैटी एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन शरीर के लिए काफी नुकसानदेह भी हो सकता है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन -

1) लो ब्लड प्रेशर वाले न करे सेवन

अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो उसे कम करने के लिए मूंग दाल काफी फायदेमंद है। लेकिन लो ब्लड प्रशर वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, यह अनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

2) लो ब्लड शुगर लोगों के लिए है खतरनाक

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है उन्हें मूंग दाल के सेवन से बचना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कम कर देते हैं। इसलिए ब्लड शुगर से पीड़ित मरीजों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

मूंग दाल का ज्यादा सेवन शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान
आपकी उम्र के अनुसार स्वस्थ खाने की आदतें

3) गर्भवती महिलाओं के लिए है खतरनाक

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को मूंग दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों की माने तो मूंग दाल गर्भवती महिलाओं के शरीर में इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

4) बढ़ा सकता है यूरिक एसिड का लेवल

हाई यूरिक एसिड के मरीजों को मूंग दाल के सेवन से बचना चाहिए। मूंग में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपके शरीर में यूरिक एसिड का लेवल और बढ़ सकता है।

5) किडनी स्टोन के मरीज भी रहें दूर

डॉक्टरों की माने तो किडनी स्टोन मरीजों के लिए भी इस दाल का सेवन खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें प्रोटीन और ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे लोगों को मूंग दाल के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

(HS)

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com