जानिए अपने पसंदीदा नाश्तों के बारे में कुछ  मजेदार बातें

जानिए अपने पसंदीदा नाश्तों के बारे में कुछ मजेदार बातें

नाश्तों के बारे में कुछ मजेदार बातें(Wikimedia Image)

जानिए अपने पसंदीदा नाश्तों के बारे में कुछ मजेदार बातें

पैनकेक, कॉर्नफ्लेक्स और फ्रेंच टोस्ट जैसे विदेशी नाश्तों की बात अलग है। आइए जानते हैं आपके कुछ मनपसंद कॉन्टिनेंटल नाश्तों(Continental breakfasts) से जुड़ी मजेदार बातें
Published on

न्यूज़ग्राम हिंदी: कहते हैं कि यदि व्यक्ति सुबह पेट भर के नाश्ता कर लेता है तो उसका पूरा दिन अच्छा बीतता है। अगर सुबह सुबह मनचाहा नाश्ता मिल जाए फिर तो क्या बात है।  अक्सर यह देखा गया है कि इंसान के पूरे दिन के भोजन में नाश्ता उसका सबसे मनचाहा होता है। पैनकेक,  कॉर्नफ्लेक्स और फ्रेंच टोस्ट जैसे विदेशी नाश्तों की बात अलग है। आइए जानते हैं आपके कुछ मनपसंद कॉन्टिनेंटल नाश्तों(Continental breakfasts) से जुड़ी मजेदार बातें।

सबसे पहले बात करते हैं पैनकेक(Pancake) की। यह एक पतला और छोटा चपटा हुआ केक है जिसे घोल बनाकर तवे या कढ़ाई पर तला जाता है। मेपल सिरप के साथ खाया जाने वाला यह नाश्ता लगभग हर संस्कृति में पाया जाता है। इसको प्राचीन रोमन काल से खाया जाता रहा है। 1889 में पहली बार व्यवसायिक रूप से इसके मिक्स को बेचा गया था। मध्यकालीन समय में ऐसा माना जाता था कि शुरू के तीन पेनकेक्स पवित्र होते हैं। इनपर नमक छिड़क कर इन्हें अलग रख दिया जाता था जिससे कि बुराई दूर रहे। इसके साथ ही फ्रांस में एक हाथ में फ्राइंग पैन और दूसरे हाथ में सिक्का लेकर पैनकेक बनाते हुए इच्छा करना आम बात है।

भारत के लगभग हर घर में आज आपको कॉर्नफ्लेक्स(Cornflakes) देखने को मिलता है। बच्चों से लेकर बुड्ढों तक सभी अक्सर सुबह आपको दूध में डालकर यह सीरियल खाते हुए मिलेंगे। 1894 में जॉन हार्वे केलॉग द्वारा बनाए गए इस नाश्ते के पीछे एक बड़ी ही रोचक कहानी है। ऐसा माना जाता है कि उस समय जॉन का कॉर्नफ्लेक्स बनाने का कारण लोगों  के बीच यौन आवेगों को रोकना था। उनका मानना था कि सेक्स लाभकारी नहीं है। अपनी किताब में उन्होंने मांस खाने के कई नुकसान बताए हैं। वे चाहते थे कि लोग नर्म और पौष्टिक खाना खाए जिससे उनके अंदर यौन इच्छा ना बढ़े। आपको बता दें कि कॉर्नफ्लेक्स की असली रेसिपी में चीनी की मात्रा ना मात्र होती है।

<div class="paragraphs"><p>जानिए अपने पसंदीदा नाश्तों के बारे में कुछ  मजेदार बातें</p></div>

जानिए अपने पसंदीदा नाश्तों के बारे में कुछ मजेदार बातें

नाश्तों के बारे में कुछ मजेदार बातें(Wikimedia Image)

फ्रेंच टोस्ट(French Toast) जिसका नाम सुनकर ही लगता है कि इसकी उत्पत्ति फ्रांस से हुई होगी। आप यह जानकर हैरान होंगे कि ऐसा नहीं है। वास्तव में फ्रेंच टोस्ट का इतिहास रोम से शुरू होता है। इसका उल्लेख मिलता है 'एलिटर डुलसिया' के नुस्खे की एक किताब में जिसमें इसे 'एक और मीठा व्यंजन' कहा गया है। वह इस ब्रेड को अंडे और दूध के मिश्रण में भिगोते थे फ्री तवे पर तेल से फ्राई करते थे।

<div class="paragraphs"><p>जानिए अपने पसंदीदा नाश्तों के बारे में कुछ  मजेदार बातें</p></div>
जानिए सर्दियों के मौसम में कैसे रखें अपने सेहत का ख्याल

 डोनट(Donut) सभी का पसंदीदा मीठा व्यंजन जिसे सुनते ही मुंह में पानी आजाता है। आम शब्दों में इसे तला हुआ आटा कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति यूरोप से हुई है। आपको बता दें कि डोनट की कहानी जाती है पहले विश्व युद्ध के पास। उस समय साल्वेशन आर्मी की महिला स्वयंसेवक, जो रेड क्रॉस का भी हिस्सा थीं, घायल अमेरिकी सैनिकों की सहायता करते हुए उन्हें डोनट्स दिया करती थीं ताकि उन्हें अपनेपन का एहसास हो। युद्ध के खत्म होने के बाद देश लौटे अमेरिकी सैनिकों ने डोनट्स की मांग की जिसके कारण इसके लिए दुकानें खुलनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते यह अमेरिका का मनपसंद व्यंजन बन गया।

VS

logo
hindi.newsgram.com