Alum bay : इस बीच का सबसे लोकप्रिय हिस्सा “नीडल्स चेयरलिफ्ट” हैं ।(Wikimedia Commons)
Alum bay : इस बीच का सबसे लोकप्रिय हिस्सा “नीडल्स चेयरलिफ्ट” हैं ।(Wikimedia Commons)

ऐसा बीच जहां जाने के लिए चेयरलिफ्ट का लेना पड़ता है सहारा

इसका सबसे बड़ा आकर्षण यहां की रंगबिरंगी पहाड़ियां हैं जो पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है। यह बीच इस द्वीप का सबसे खूबसूरत बीच बताया जाता है।

Alum Bay : लोग अक्सर सड़क के जरिए समुद्री बीच पर पहुंचते हैं पर आज हम आपको एक अनोखा बीच के बारे में बताएंगे जहां पहुंचने के लिए लोग चेयरलिफ्ट या रोपवे का सहारा लेते है और यह कोई साधारण बीच नहीं है, बल्कि अपने खूबसूरत नजारों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हम बात कर रहे हैएलम बे की। यह अपनी बहुरंगी रेत की चट्टानों और सोलेंट के आश्चर्यजनक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

यह बीच यूके के आइल्स ऑफ विट पर है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण यहां की रंगबिरंगी पहाड़ियां हैं जो पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है। यह बीच इस द्वीप का सबसे खूबसूरत बीच बताया जाता है। इसका चमकीला नीला पानी लोगों को अपनी ओर खींचता है।

यह बीच यूके के आइल्स ऑफ विट पर है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण यहां की रंगबिरंगी पहाड़ियां हैं तो पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है।(Wikimedia Commons)
यह बीच यूके के आइल्स ऑफ विट पर है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण यहां की रंगबिरंगी पहाड़ियां हैं तो पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करती है।(Wikimedia Commons)

यहां सबसे लोकप्रिय है चेयरलिफ्ट

यहां उथले पानी में भी कई तरह की मछलियां देखने को मिल जाती हैं। यहां लोग अपने परिवार के साथ समुंद्री जीवन खास तौर पर देखने के लिए आते हैं लेकिन इस बीच का सबसे लोकप्रिय हिस्सा “नीडल्स चेयरलिफ्ट” हैं जो पर्यटकों को ऊपर पहाड़ियों तक ले जाती हैं और वहां से नीचे लाने का काम करती हैं यह वास्तव में रोपवे जैसा सिस्टम ही है।

चेयरलिफ्ट की सबसे खास बात यह है कि इसकी यात्रा के दौरान पर्यटकों को आसपास के खूबसूरत नजारों को देखने का मिलता है जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलता है क्योंकि दुनिया में किसी भी बीच के पास इस तरह की सुविधा नहीं मिलती है।

विश्व युद्ध के दौरान वर्जित था ये जगह

18वीं शताब्दी में पहले पर्यटक एलम बे में आने लगे और 19वीं शताब्दी में, आइल ऑफ वाइट छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए यह एक आवश्यक स्थान बन गया। हालाँकि, दो विश्व युद्धों के दौरान, अलुम खाड़ी क्षेत्र का भारी सैन्यीकरण कर दिया गया था और इसलिए यहां जाना वर्जित कर दिया गया था। यहां पर्यटक 10 मिनट की राइड ले सकते हैं और वे लंबी दूरी तक चेयरलिफ्ट में नजारों का आनंद भी ले सकते हैं। नीडल लैंडमार्क की यात्रा के लिए आपको 500 रुपये से भी कम पैसे खर्च करने होंगे। इसके अलावा बीच तक नीडल्स रॉक्स और लाइटहाउस से भी पहुंच सकते हैं और इसके लिए आप को केवल 550 से 850 रुपये तक की आवश्यकता होगी।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com