महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं ये खुबसूरत जगहें, वूमेंस डे के मौके पर कर सकते हैं घूमने का प्लान

महिलाओं को अकेले सफ़र करते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी चुनौती उनकी सुरक्षा होती है।
International Women's Day 2024 : यदि आप खूबसूरत मौसम का आनंद लेना चाहती हैं तो दार्जिलिंग हमेशा से ही महिला यात्रियों की पसंदीदा जगह रही है। (Wikimedia Commons)
International Women's Day 2024 : यदि आप खूबसूरत मौसम का आनंद लेना चाहती हैं तो दार्जिलिंग हमेशा से ही महिला यात्रियों की पसंदीदा जगह रही है। (Wikimedia Commons)

International Women's Day 2024 : घूमने का शौक सभी को है चाहे वो पुरूष हो या महिला, जेंडर पर निर्भर नहीं करता। भले ही सफर के दौरान महिलाओं और पुरुषों की स्थिति में कुछ फर्क जरूर होता है। जैसे अगर किसी लड़के को घूमने जाना है तो वह कभी भी और कहीं भी अपने दोस्तों के साथ या अकेले जा सकता है। परंतु महिलाएं सफर पर निकलने से पहले काफी विचार करती हैं। अगर उनका परिवार या साथ में कोई पुरुष हैं तब उनके लिए सफ़र सुरक्षित माना जाता है।

महिलाओं को अकेले सफ़र करते समय कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी चुनौती उनकी सुरक्षा होती है। आज के दौर में नारी तो सशक्त हुई ही है, आसपास के वातावरण और जगहों में भी नारी की सुरक्षा को ध्यान में रख कर कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। यदि इस वर्ष आप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आज हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां आप बेफिक्र अपनी सहेली, मां या बहन के साथ घूमने जा सकती हैं।

कुफरी में आप खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण  का आनंद ले सकते हैं। (Wikimedia Commons)
कुफरी में आप खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। (Wikimedia Commons)

कुफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास ही एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जिसका नाम कुफरी है। कुफरी में आप खूबसूरत झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं। यह जगह महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बेहतरीन पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां आप बिना किसी चिंता के अपने खास लोगों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

मुन्नार एक रोमांटिक स्थान है यह भारत के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक है। (Wikimedia Commons)
मुन्नार एक रोमांटिक स्थान है यह भारत के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक है। (Wikimedia Commons)unknown

मुन्नार

दक्षिण भारत का प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार एक रोमांटिक स्थान है यह भारत के सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां महिलाएं मुन्नार चाय बागान, प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली को देखने जा सकती हैं। सोलो वुमन ट्रैवलर्स के लिए भी यह बेहतरीन जगह है। मुन्नार को नीलकुरिंजी के लिए भी जाना जाता है, जो एक दुर्लभ पौधा है जो बारह वर्षों में केवल एक बार खिलता है।

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर सुरक्षा के लिहाज से महिला ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन जगह है। (Wikimedia Commons)
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर सुरक्षा के लिहाज से महिला ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन जगह है। (Wikimedia Commons)

जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर सुरक्षा के लिहाज से महिला ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन जगह है। जयपुर में आप कई जगह घूम सकते है जैसे - हवा महल, जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ का किला, जयगढ़ का किला, बिरला मंदिर, गोविंद देव जी मंदिर को घूम सकते हैं।

दार्जिलिंग

यदि आप खूबसूरत मौसम का आनंद लेना चाहती हैं तो दार्जिलिंग हमेशा से ही महिला यात्रियों की पसंदीदा जगह रही है। इस छोटे से शहर में बौद्ध मठ, चिड़ियाघर, प्राकृतिक खूबसूरती, शानदार खुशनुमा मौसम और घूमने के लिए कई जगहें हैं। पश्चिम बंगाल के शहर दार्जिलिंग को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। दार्जिलिंग चाय के बागान, पहाड़, मंदिर, मठ और प्रकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। यहां सबसे खास आप टॉय ट्रेन का मजा ले सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com