मथुरा से वृंदावन जाने के लिए शुरू की गई क्रूज सेवा, मई में किया गया उद्घाटन

इस क्रूज़ को बनाने में 4 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस क्रूज में हाईटेक सुविधाएं प्रदान की गई है। इसमें एक बार में 50 लोग सफर कर सकते हैं।
Mathura Cruise Ship : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को क्रूज सेवा की सौगात दी है। (Wikimedia Commons)
Mathura Cruise Ship : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को क्रूज सेवा की सौगात दी है। (Wikimedia Commons)

Mathura Cruise Ship : मथुरा वृंदावन भारत के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। उत्तर प्रदेश में यह शहर मंदिर की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। देश - विदेश से पर्यटक यहां भगवान कृष्ण के दर्शन करने जाते हैं। मान्यता है कि मथुरा के बाद सभी को गोकुल की यात्रा जरूर करनी चाहिए। अब तक लोग टैक्सी पैदल यात्रा करके गोकुल तक पहुंचते हैं, लेकिन अगर आप मथुरा से गोकुल जाने की सोच रहे हैं, तो आप क्रूज के जरिए जा सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को क्रूज सेवा की सौगात दी है। अब वृंदावन का केशी घाट पर यमुना में लोग क्रूज का लुत्फ उठा सकेंगे।

गरुड़ क्रूज पर सवार होंगे यात्री

बताया जाता है कि यमुना नदी में उतरने वाले इस क्रूज का नाम गरुड़ क्रूस है। हिंदू परंपरा के अनुसार, गरुड़ एक पौराणिक पक्षी है और भगवान विष्णु का वाहन भी है। गरुड़ आसमान में बहुत तेजी से उड़ने में सक्षम थे। लेकिन अब इस पक्षी की प्रजाति दुनिया में नहीं पाई जाती है लेकिन आज भी इस पक्षी को दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

50 लोग एक साथ करेंगे सफर

इस क्रूज़ को बनाने में 4 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस क्रूज में हाईटेक सुविधाएं प्रदान की गई है। इसमें एक बार में 50 लोग सफर कर सकते हैं। यमुना नदी में क्रूज से यात्रा करने वाले लोगों को खाने पीने की सुविधा भी दी जाएगी। यहां यात्रा में स्नैक्स के साथ फ्रूट जूस और शेक का आनंद भी ले सकेंगे। यह यात्रा करीब 45 से 60 मिनट तक की बताई जा रही है।

देश - विदेश से पर्यटक यहां भगवान कृष्ण के दर्शन करने जाते हैं। (Wikimedia Commons)
देश - विदेश से पर्यटक यहां भगवान कृष्ण के दर्शन करने जाते हैं। (Wikimedia Commons)

450 रूपए प्रति व्यक्ति किराया

यदि आप गरुड़ क्रूज में सफर करना चाहते हैं, तो एक व्यक्ति के लिए किराया 450 रूपए तय किया गया है। इसके अंदर टीवी, एसी, पंखे, लगाए गए हैं। सभी पर्यटक यमुना के दर्शन ठीक से करा सकें, इसके लिए क्रूज के अंदर खास सुविधा दी गई है। क्रूज के भीतर ट्रांसपेरेंट शीशे लगाए गए हैं, जिससे अंदर बैठे लोगों को यमुना नदी के दर्शन हो सकें।

बनाए गए 11 टर्मिनल

इस क्रूज का उद्घाटन 10 मई को किया गया था। जैसे ही पानी बढ़ेगा इस क्रूज द्वारा श्रद्धालुओं को वृंदावन से गोकुल तक की यात्रा करवाया जाएगा। वृंदावन से गोकुल तक का जलमार्ग 22 किमी लंबा है। इस यात्रा पर कुल 11 जगहों पर टर्मिनल बनाए गए हैं। जिसमें जुगल घाट, विहार घाट, केशी घाट, देवराह बाबा घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट, सुदर्शन घाट, गोकुल घाट, कंस किला, पानी गांव और गोकुल बैराज शामिल है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com