ये बंदरगाह समुद्र और आकाश के बीच है लटका हुआ , बनावट देख हैरान रह जाते हैं लोग

इस पोर्ट को अब बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए आते हैं। वे इसकी अद्भुत बनावट को देखकर दंग रह जाते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Porto Flavia, Italy : इसे 20वीं सदी की शुरुआत की इंजीनियरिंग का एक चमत्कार माना जाता है। (Wikimedia Commons)
Porto Flavia, Italy : इसे 20वीं सदी की शुरुआत की इंजीनियरिंग का एक चमत्कार माना जाता है। (Wikimedia Commons)

Porto Flavia, Italy : पोर्टो फ्लाविया इटली के सार्डिनिया में एक समुद्री बंदरगाह है, जिसका निर्माण 1923-24 में हुआ था। इसे 20वीं सदी की शुरुआत की इंजीनियरिंग का एक चमत्कार माना जाता है।इसका नाम बंदरगाह के इंजीनियर और डिजाइनर सेसारे वेसेली की बेटी फ्लाविया वेसेलि के नाम पर रखा गया है। यह पोर्ट समुद्र से 50 मीटर ऊपर एक चट्टान पर स्थित है, जिसका निर्माण पहाड़ों को खोद कर किया गया है, जो समुद्र और आकाश के बीच लटका हुआ प्रतीत होता है लेकिन अब यह बंद हो चुका है। इस पोर्ट को अब बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए आते हैं। वे इसकी अद्भुत बनावट को देखकर दंग रह जाते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स नामक एप पर ये वीडियो @gunsnrosesgirl3 नाम की यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा हुआ था कि इटली में पोर्टा फ्लाविया 1924 में एक चट्टान के भीतर बनाया गया समुद्री बंदरगाह है, यह कोयला , सल्फर , बेरियम , जस्ता , सीसा , चांदी और अन्य धातुओं से समृद्ध सार्डिनिया के सुल्किस क्षेत्र में कई खनन कार्यों का एक परिसर था।

यह पोर्ट समुद्र से 50 मीटर ऊपर एक चट्टान पर स्थित है, जो समुद्र और आकाश के बीच लटका हुआ प्रतीत होता है  लेकिन अब यह बंद हो चुका है। (Wikimedia Commons)
यह पोर्ट समुद्र से 50 मीटर ऊपर एक चट्टान पर स्थित है, जो समुद्र और आकाश के बीच लटका हुआ प्रतीत होता है लेकिन अब यह बंद हो चुका है। (Wikimedia Commons)

नांव से जाना पड़ता है देखने के लिए

वायरल वीडियो में पहाड़ों के बीच बने इस बंदरगाह के द्वार को देख सकते हैं साथ ही आप उसके चारों ओर के समुद्र नजारे को भी देख सकते हैं। समुद्र का दूर-दूर तक फैला नीला और फिरोजा रंग का पानी लोगों को रोमांच से भर देता है। पोर्टो फ्लाविया तक पहुंचने के लिए लोग अक्सर नावों का इस्तेमाल करते हैं। यह इग्लेसियस कम्यून में नेबिडा के पास स्थित है। आपको बता दें कि ये बंदरगाह 1960 के दशक तक चालू था।

अब पोर्टो फ्लाविया यूनेस्को द्वारा संरक्षित पर्यटक स्थल है। (Wikimedia Commons)
अब पोर्टो फ्लाविया यूनेस्को द्वारा संरक्षित पर्यटक स्थल है। (Wikimedia Commons)

खूबसूरत नज़ारा मन मोह लेता है

lonelyplanet.com की रिपोर्ट के अनुसार, पोर्टो फ्लाविया बंदरगाह Pan di Zucchero पहाड़ पर स्थित है, जिसकी कंक्रीट की भव्य इमारत है। इसमें 600 मीटर लंबी दो सुरंगें भी हैं। इसी इमारत पर लोग जाकर वहां के उसके चारों ओर का अद्भुत नजारा देख सकते है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। बंदरगाह की विशेषताएं इसे दुनिया में अद्वितीय बनाती हैं, लोगों के अनुसार, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत खदान है। अब पोर्टो फ्लाविया यूनेस्को द्वारा संरक्षित पर्यटक स्थल है।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com