सोलो ट्रिप पर जाना है, तो जापान है नंबर एक देश, सुरक्षा के साथ - साथ है मज़ेदार सफ़र

पर्यटकों के मुताबिक़ सबसे मजेदार यहां का ट्रैवल एक्‍सपीरियंस है। यहां एक शहर से दूसरे शहर तक जाने में मात्र 1-3 घंटे का समय लगता है
Solo Trip in Japan :टोक्यो की आबादी 37.3 मिलियन है इसे दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है।(Wikimedia Commons)
Solo Trip in Japan :टोक्यो की आबादी 37.3 मिलियन है इसे दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है।(Wikimedia Commons)

Solo Trip in Japan: जापान दुनिया के सबसे शांतिप्र‍िय देशों में से एक है और यही वजह है कि यह वर्षों से टूरिस्‍ट की पसंदीदा जगह रहा है। आपको बता दें कि जापान सोलो ट्रिप पर जाने वाले देशों में से दुनिया का नंबर एक देश बन गया है। पर्यटक यहां की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, टोक्‍यो की रंगीन नज़ारो को देखना चाहते हैं, यहां के कल्‍चर की विविधता का आनंद लेना चाहते है। यदि आप भी जापान में सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो आपको ये कुछ खास बाते जान लेनी चाहिए।

जापान के ये शहर टोक्यो, माउंट फ़ूजी, क्योटो, ओसाका और हिरोशिमा घूमने के मशहूर जगहों में से है लेकिन पर्यटकों के मुताबिक़ सबसे मजेदार यहां का ट्रैवल एक्‍सपीरियंस है। यहां एक शहर से दूसरे शहर तक जाने में मात्र 1-3 घंटे का समय लगता है जबक‍ि इन शहरों के बीच दूरी सैकड़ों क‍िलोमीटर की होती है। वैसे तो जापान में हाईस्‍पीड ट्रेनों के टिकट 70% तक महंगे हो गए हैं, लेकिन अगर आप अकेले सफर करते हैं तो आपको यह सस्‍ता लगेगा। यहां अपराध बेहद कम है क्‍योंक‍ि जापानी संस्‍कृत‍ि आपसी सम्‍मान और दयालुता पर आधार‍ित है। यदि आप मह‍िला हैं, तो आपके ल‍िए यहां कई मामलोंं में विशेष रियायत मिलती है।

यहां एक शहर से दूसरे शहर तक जाने में मात्र 1-3 घंटे का समय लगता है जबक‍ि इन शहरों के बीच दूरी सैकड़ों क‍िलोमीटर की होती है।(Wikimedia Commons)
यहां एक शहर से दूसरे शहर तक जाने में मात्र 1-3 घंटे का समय लगता है जबक‍ि इन शहरों के बीच दूरी सैकड़ों क‍िलोमीटर की होती है।(Wikimedia Commons)

टोक्यो है दुनिया का सबसे बड़ा शहर

टोक्यो की आबादी 37.3 मिलियन है इसे दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यहां आप शिबुया स्काई जा सकते हैं, जहां से आपको शहर का 360-डिग्री ओपन-एयर व्‍यू मिलेगा। लेकिन इसके लिए पहले से बस बुकिंग करना पड़ेगा और सूर्यास्‍त के वक्‍त यहां जाएं। तब आप दिन और रात में यह शहर कैसा दिखता है, उसका मजा ले पाएंगे। इसके साथ आप शिबुया क्रॉसिंग जा सकते है ज‍िसे दुनिया का सबसे व्यस्त पैदल यात्री चौराहा कहा जाता है। यहां हजारों लोग आपको एक साथ यहां चलते हुए दिख जाएंगे। यहां का स्‍ट्रीट फूड बहुत स्वादिष्ट होता है।

पांच खूबसूरत झीलें

माउंट फूजी में पांच खूबसूरत झीलें हैं, ज‍िन्‍हें विश्व सांस्कृतिक विरासत के रूप में नामित किया गया है। इसके साथ साथ क्योटो में आपको पुराने और नए शहर का मिश्रण देखने मिलेगा, लेकिन एक खास बात, यहां आपको कंक्रीट के जंगल नजर नहीं आएंगे। यहां ऐत‍िहास‍िक मंदिर और भव्य उद्यान हैं जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। इसके बाद फ़ुशिमी इनारी-ताइशा जाने के ल‍िए आपको चार क‍िलोमीटर ऊपर जाना होगा। यहां ह‍िरोश‍िमा में परमाणु बम धमाके ने दो किलोमीटर के दायरे में लगभग सब कुछ नष्ट कर दिया था।

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com