एक वर्ष में तंजानिया की 9,011 स्कूली छात्राएं हुई गर्भवती

यह बात तंजानिया देश की राजधानी की है जहां पर 1 वर्ष में गर्भवती लड़कियों की संख्या बहुत अधिक रही है।
तंजानिया की 9,011 स्कूली छात्राएं हुई गर्भवती (IANS)

तंजानिया की 9,011 स्कूली छात्राएं हुई गर्भवती (IANS)

डोडोमा

न्यूज़ग्राम हिंदी: दुनिया के विभिन्न देशों की किसी न किसी हिस्से में प्रतिदिन अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती है। कुछ घटनाएं तो इतनी अजीब होती है कि इन पर विश्वास करना असंभव सा होता है। हालांकि यह घटनाएं एक हद तक हंसाने वाली होती है लेकिन कुछ घटनाएं हंसाने की बजाय असमंजस में डाल देती हैं क्योंकि इन घटनाओं का ना तो कारण पता लग पाता है और न ही इन घटनाओं का कोई तुक होता है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही यह घटना के बारे में बताएंगे जिसने बहुत अचंभित किया है। यह बात तंजानिया देश की राजधानी की है जहां पर 1 वर्ष में गर्भवती लड़कियों की संख्या बहुत अधिक रही है।

<div class="paragraphs"><p>तंजानिया की 9,011 स्कूली छात्राएं हुई गर्भवती (IANS)</p></div>
Railway Facts: दुनिया के इन देशों में आज तक नहीं चली एक भी रेल

तंजानिया (Tanzania) की राजधानी डोडोमा (Dodoma) में एक अधिकारी ने संसद (Parliament) को बताया कि जनवरी 2021 और जनवरी 2022 के बीच तंजानिया की 9,011 स्कूली छात्राएं हुई हो गईं। शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी उप मंत्री ओमेरी किपंगा ने मंगलवार को कहा कि 9,011 गर्भवती लड़कियों में से 1,554 प्राथमिक विद्यालयों में और 7,457 माध्यमिक विद्यालयों में थीं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ (News agency Xinhua) की रिपोर्ट के अनुसार किपंगा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय की 1692 लड़कियों को बच्चे को जन्म देने के बाद स्कूल में बहाल कर दिया गया।

उन्होंने सदन को बताया, सरकार अभी भी उन प्राथमिक विद्यालय की लड़कियों की संख्या का आकलन कर रही है जिन्हें बच्चे को जन्म देने के बाद बहाल कर दिया गया है।

आईएएनएस/PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com