Antilia नहीं है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानिए दुनिया के सबसे महंगे घर के बारे में

लोग शायद मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया (Antilia) को दुनिया का सबसे महंगा घर मानते हो लेकिन वास्तव में एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर नहीं है।
Antilia नहीं है दुनिया का सबसे महंगा घर (Wikimedia Commons)
Antilia नहीं है दुनिया का सबसे महंगा घर (Wikimedia Commons)

न्यूजग्राम हिंदी: अधिकतर लोग शायद मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया (Antilia) को दुनिया का सबसे महंगा घर मानते हो लेकिन वास्तव में एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर (Most Expensive Home of the World) नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के सबसे महंगे घरों के बारे में बताएंगे।

• बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace):

यह दुनिया का सबसे महंगा घर है। यह ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ II (Elizabeth II) का शाही आवास है इसमें 775 कमरे हैं और यह लगभग 4.9 बिलियन डॉलर यानि 40,180 करोड़ का है।

Antilia नहीं है दुनिया का सबसे महंगा घर (Wikimedia Commons)
World Bicycle Day: विश्व साइकिल दिवस की विशेषता, जानें कैसे हुई इस दिवस की शुरुआत

• एंटीलिया (Antilia):

मुकेश और नीता अंबानी (Neeta Ambani) का घर वर्ल्ड का दूसरा सबसे महंगा घर है। इस घर का नाम एंटीलिया है। और यह चार लाख स्क्वायर फीट में बना हुआ है। यह घर 27 मंजिला है और इसकी कीमत लगभग 2 बिलियन डॉलर यानी कि 16,400 करोड रुपए है।

• विला लियोपोल्डा (Villa Leopolda): यह दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में तीसरे नंबर पर आता है। यह फ्रांस में स्थित है और अस्सी हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है। इसकी कीमत लगभग 6150 करोड़ है।

• विला लेस सेडर्स (Villa Cedrus):

दुनिया का चौथा सबसे बड़ा घर भी फ्रांस (France) में ही स्थित है। अठारह हजार स्क्वायर फीट में बने हुए इस घर की कीमत 3690 करोड़ रुपए है।

बकिंघम पैलेस (Wikimedia Commons)
बकिंघम पैलेस (Wikimedia Commons)

* लेस पैलेस बुल्स

यह घर दुनिया का पांचवा सबसे महंगा घर है और फ्रांस के कांस में स्थित है। इसकी कीमत 3444 करोड रुपए है।

* द ओडियन टॉवर पेंटहाउस

दुनिया का छठवां सबसे महंगा घर 38,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। यह बेहद ही लग्जरी पेंटहाउस है और इसकी कीमत 2706 करोड़ रूपए है।

* द होल्मे

लंदन में स्थित यह घर लगभग 205 साल पुराना है और इसकी कीमत 2460 करोड़ है।

PT

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com